सब्सक्राइब करें

Kia EV6 vs BMW i4: जानें इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों में से किसे खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Kia EV6 vs BMW i4 Electric Car Features Specifications and Price Comparison News in Hindi
Kia EV6 vs BMW i4 - फोटो : Kia and BMW
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता Kia ने भारत में 2 जून को अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार EV6 को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के तुरंत बाद कंपनी ने "सोल्ड आउट" (बिक गया) का साइन लगा दिया। कंपनी शुरुआत में भारत में सिर्फ 100 कारें बेचेगी और इन सभी 100 यूनिट्स को पहले ही खरीदार मिल चुके हैं। EV6 के भारतीय बाजार में आने से एक हफ्ते पहले, BMW ने अपना इलेक्ट्रिक वाहन i4 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च किया। EV6 और i4 दोनों की कीमत काफी करीब हैं। ऐसे में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के स्पेसिफिकेशंस में क्या समानताएं और फर्क हैं। 
Trending Videos
Kia EV6 vs BMW i4 Electric Car Features Specifications and Price Comparison News in Hindi
Kia EV6 - फोटो : Kia India
मोटर पावर
किआ EV6 दो कॉन्फिगरेशन - RWD और AWD में उपलब्ध है। रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट में, किआ EV6 229 hp का पीक पावर आउटपुट और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल 325 hp और 605 Nm का पीक टॉर्क का पावर आउटपुट का दावा करते हैं। यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia EV6 vs BMW i4 Electric Car Features Specifications and Price Comparison News in Hindi
BMW i4 Electric Car - फोटो : BMW
BMW i4 सिर्फ eDrive 40 वैरिएंट में उपलब्ध है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 335 hp का पावर और 430 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान सिर्फ 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 
Kia EV6 vs BMW i4 Electric Car Features Specifications and Price Comparison News in Hindi
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
बैटरी, चार्जिंग टाइम और रेंज
EV6 इलेक्ट्रिक कार 77.4 kWh बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन - 50 kW चार्जर और 350 kW चार्जर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। पहले वाले को 10से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 73 मिनट लगते हैं। जबकि बाद वाला चार्जर इसके लिए सिर्फ 18 मिनट लेता है। किआ ईवी6 के लिए दावा की गई रेंज 585 किमी है। 
विज्ञापन
Kia EV6 vs BMW i4 Electric Car Features Specifications and Price Comparison News in Hindi
BMW i4 Electric Car - फोटो : BMW
जबकि BMW i4 सिंगल चार्ज पर 590 किमी चलती है। इसे 205 kW चार्जर के जरिए सिर्फ 10 मिनट में 160 किमी तक का रेंज देने के लिए चार्ज किया जा सकता है। 11 kW AC चार्जर को बैटरी फुल चार्ज करने में 8.25 घंटे लगते हैं, जबकि 50 kW DC चार्जर को 100 किमी तक का रेंज देने के लिए चार्ज करने में 18 मिनट का समय लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed