सब्सक्राइब करें

Kia India: किआ इंडिया ने किया पार दो लाख निर्यात मील का पत्थर, विदेशों में सबसे लोकप्रिय है यह एसयूवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
kia india exports Kia India registers new milestone exports over two lakh units from its India plant
Kia Seltos Facelift 2022 - फोटो : Kia India
Kia India (किआ इंडिया) ने अपने भारतीय प्लांट से दो लाख से ज्यादा यूनिट्स का निर्यात किया है और इसके साथ ही एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने एलान किया है कि उसने 2019 के आखिर में परिचालन शुरू करने के बाद से चार वर्षों के भीतर दो लाख यूनिट्स निर्यात मील का पत्थर हासिल किया। वाहन निर्माता ने यह भी खुलासा किया कि भारत के लिए इसका पहला उत्पाद Kia Seltos (किआ सेल्टोस), देश से इसका सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) था।
Trending Videos
kia india exports Kia India registers new milestone exports over two lakh units from its India plant
Kia Sonet - फोटो : Kia India
किआ इंडिया ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से सेल्टोस एसयूवी की 135,885 यूनिट्स का निर्यात किया, जो कुल निर्यात में 68 प्रतिशत का योगदान देता है। वास्तव में, किआ सेल्टोस ने वाहन निर्माता के लिए कुल घरेलू बिक्री में 53 प्रतिशत का योगदान दिया है। इस बीच, Kia Sonet (किआ सोनेट) ने निर्यात में 54,406 यूनिट्स का योगदान दिया, जबकि Kia Carens (किआ कैरेंस) ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से निर्यात में 8,230 यूनिट्स का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kia india exports Kia India registers new milestone exports over two lakh units from its India plant
Kia Carens - फोटो : Kia India
मजबूत निर्यात प्रदर्शन पर बात करते हुए किआ इंडिया के चीफ सेल्स एंड बिजनेस ऑफिसर मायुंग-सिक सोहन ने कहा, "हमें भारत में मेकिंग, इनोवेटिंग और इनवेस्टमेंट करके दुनिया के सामने अपनी अगली पीढ़ी की अनंतपुर फैसिलिटी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता दिखाने पर गर्व है। और सरकार के दृष्टिकोण में योगदान दे रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि कैसे भारत एक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में वैश्विक स्तर पर एसयूवी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। किआ सेल्टोस हमेशा से सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट इनोवेशन रहा है और इसने अपने चौथे साल में भी अपनी जीत की प्रतिष्ठा बरकरार रखी है। हम उन सभी ग्राहकों के आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय और वैश्विक बाजारों में हमारे उत्पादों को पसंद किया है। यह मील का पत्थर हमें अपने ग्राहकों को अपने हर काम के केंद्र में रखते हुए मोटर वाहन उद्योग में नया करने और प्रवृत्तियों का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगा।"
kia india exports Kia India registers new milestone exports over two lakh units from its India plant
Kia Sonet Facelift and Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia India
किआ इंडिया मध्य पूर्व, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और एशिया प्रशांत सहित 95 से ज्यादा देशों में निर्यात करता है। वाहन निर्माता का अब तक का सबसे ज्यादा मासिक निर्यात दिसंबर 2022 में 9,462 यूनिट्स रहा। Q1 CY2023 (जनवरी-मार्च) में 28 प्रतिशत शेयर (10,295 यूनिट) के साथ Kia Seltos भारत में सबसे ज्यादा निर्यात की जाने वाली UV थी। किआ के पास वित्त वर्ष 2022-23 के आखिर में 7.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed