सब्सक्राइब करें

Kia Sonet Aurochs Edition: जानें किआ सोनेट के नए एडिशन के हर वैरिएंट की कीमत, क्या बनाता है इसे खास?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 May 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
Kia India Launches New Variant of Sonet sub-compact SUV Kia Sonet Aurochs Edition Price Features Engine Specs
Kia Sonet Aurochs Edition - फोटो : Kia India
Kia India (किआ इंडिया) ने Sonet (सोनेट) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। एसयूवी के एनिवर्सरी एडिशन यानी Kia Sonet Aurochs Edition (किआ सोनेट ऑरोच्स) एडिशन को शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.85 लाख रुपये पर लॉन्च किया गया है। यह स्पेशल एडिशन X-Line (एक्स-लाइन) के नीचे पोजिशन किया गया है और यह HTX (एचटीएक्स) वैरिएंट पर आधारित है। यह नया एडिशन कॉस्मेटिक डिजाइन अपग्रेड के साथ आता है। HTX ट्रिम पर आधारित नए ऑरोच्स एडिशन को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन और कुल 4 वैरिएंट्स के साथ पेश किया गया है। पेट्रोल वर्जन iMT और DCT गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। जबकि डीजल वर्जन iMT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। 
Trending Videos
Kia India Launches New Variant of Sonet sub-compact SUV Kia Sonet Aurochs Edition Price Features Engine Specs
Kia Sonet Aurochs Edition - फोटो : Kia India
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नया ऑरोच्स एडिशन दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है - एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल। टर्बो पेट्रोल इंजन 118bhp का पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि टर्बो डीजल इंजन 114bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 250Nm का टॉर्क देता है। एक iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) यूनिट स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जबकि टर्बो डीजल के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia India Launches New Variant of Sonet sub-compact SUV Kia Sonet Aurochs Edition Price Features Engine Specs
Kia Sonet Aurochs Edition - फोटो : Kia India
डिजाइन और कलर ऑप्शन
लुक और स्टाइल की बात करें तो, नया ऑरोच्स एडिशन नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आता है जो इसे एक स्पोर्टी अपील देता है। यह नई फ्रंट स्किड प्लेट, टाइगर नोज ग्रिल पर टेंजेरीन एक्सेंट और टेंजेरीन सेंटर व्हील कैप्स के साथ आता है। इसके अलावा ऑरोच्स एडिशन एंब्लेम, ऑरोच्स साइड स्किड प्लेट्स और रियर स्किड प्लेट भी मिलता है। एसयूवी में 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, LED हेडलैम्प्स सहित LED लाइटिंग और LED टेल-लाइट्स हैं। नया एडिशन 4 एक्सटीरियर पेंट ऑप्शंस - ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है। 
Kia India Launches New Variant of Sonet sub-compact SUV Kia Sonet Aurochs Edition Price Features Engine Specs
Kia Sonet Aurochs Edition - फोटो : Kia India
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
नए स्पेशल एडिशन को ब्लैक और बेज टू टोन इंटीरियर स्कीम के साथ पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें तो, एसयूवी में एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, हाईट एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, जिस पर कंट्रोल बटन लगे हैं, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक एसी के साथ स्मार्ट चाबी मिलती है।
विज्ञापन
Kia India Launches New Variant of Sonet sub-compact SUV Kia Sonet Aurochs Edition Price Features Engine Specs
Kia Sonet Aurochs Edition - फोटो : Kia India
इस एडिशन में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह ड्राइव और ट्रैक्शन मोड, और चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, प्रोजेक्टर फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कई अन्य फीचर्स के साथ आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed