कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेजा ने एक बार फिर से धमाल मचाया है। 2020 फेसलिफ्ट ब्रेजा को कंपनी ने इसी साल ऑटो एक्सपो में नए पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। हाल ही में लॉन्च हुई किआ सोनेट को शुरुआत को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला और 50 से ज्यादा बुकिंग्स भी मिलीं, लेकिन बावजूद इसके विटारा ब्रेजा फिर से इस सेगमेंट की बादशाह बन गई। अक्तूबर में विटारा ब्रेजा की 12087 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल अक्तूबर 2019 के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा थी। जबकि किआ सोनेट की 11,721 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं ह्यूंदै वेन्यू की 8,828 यूनिट्स की बिक्री हुई। आखिर विटारा ब्रेजा की पॉपुलैरिटी की वजह क्या है, ये हैं पांच मुख्य कारण...
क्यों हर बार नंबर वन बन जाती है Maruti Vitara Brezza, इन पांच वजहों से खूब बिकती है ये कार
मारुति का पूरे देश में फैला नेटवर्क
मारुति सुजुकी की ये यूएसपी है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता और पुरानी कंपनी होने का फायदा मारुति को मिलता है। देश के 1861 शहरों में मारुति के 3598 सेल्स आउटलेट हैं, जिसे पांच हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं 1861 शहरों में 3792 सर्विस स्टेशंस हैं। देश की दूसरी और किसी कार कंपनी का इतना बड़ा नेटवर्क नहीं है। मारुति पर लोगों का भरोसा होने की यह बहुत बड़ी वजह है। लोगों में धारणा है कि मारुति की गाड़ी कहीं भी खराब हो जाए तो लोकल मैकेनिक इसे ठीक कर ही देगा। विटारा ब्रेजा की बिक्री में बने रहने की यह सबसे बड़ी वजह है।
एसयूवी का लुक
विटारा ब्रेजा का डिजाइन किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसा लगता है। इसका बॉक्सी डिजाइन, फ्लैट बोनेट, बॉडी क्लैड़िंग, अग्रेसिव फ्रंट ग्रिल और बंपर्स, बड़े व्हील आर्क और नए डिजाइन के स्लीक हेडलैंप्स इसे एसयूवी वाला लुक देते हैं। वहीं इसमें काफी स्पेस भी मिलता है, जबकि इसके मुकाबले ह्यूंदै वेन्यू में स्पेस की कमी खलती है। इसके अलावा ब्रेजा में पीछे की सीटों पर बेहतर लेगरूम और शोल्डर रूम मिलता है।
हर सेगमेंट के लिए वैरियंट
मारुति ब्रेजा के वैरियंट्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उसका हर वैरियंट पैसा वसूल होता है। यहां तक कि शुरुआती वैरियंट्स भी लोग पसंद करते हैं। जैसे उसके बेस वैरियंट LXi में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, मल्टी-इनफॉरमेशन डिस्प्ले, एलईडी टेललैंप्स, इलुमिनेशन कंट्रोल, डस्ट एंड पोलेन फिल्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, इंफोग्राफिक डिस्प्ले के साथ रिअर पार्किंग सेंसर, टिल्ट स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और ऑल-4 पावर विंडो मिलती है। इसके अलावा रिअर स्पॉयलर, बॉडी कलर डोर हैंडल्स, साइड डोर मोल्डिंग, फ्लोटिग रूफ डिजाइन जैसे फीचर भी मिलते हैं।
वहीं VXi वैरियंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, रिअर सीट हेड़रेस्ट्, रिअर डीफॉगर, इंजन पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्रंट फुटवेल और इलुमिनेटेड ग्लोवबॉक्स, फ्रंट सीटों के लिए बैक पैकेट्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, डोर आर्मरेस्ट के लिए फैब्रिक, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs के अलावा कॉस्मेटिक अपग्रेडेस जैसे एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और रूफरेल्स जैसे फीचर मिलते हैं।
माइलेज
भारत में कार खरीदने के मामले में यह जरूरी फेक्टर है। यह कारों के हिट या फ्लॉप होने का मुख्य कारण भी है। 2020 फेसलिफ्ट विटारा ब्रेजा में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाली ब्रेजा 17.03 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ आने वाली ब्रेजा 18.76 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, इस वैरियंट में स्मार्ट हाईब्रिड SHVS टेक्नोलॉजी मिलती है, जो टॉर्क असिस्ट, ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन जैसे फीचर्स के साथ आती है। जिससे इसका माइलेज बढ़ाने में मदद मिलती है। वहीं विटारा ब्रेजा में 48 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।