सब्सक्राइब करें

Electric Scooters: ऑफिस जाना हो या लॉन्ग राइड पर, इन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में मिलता है सबसे ज्यादा रेंज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 01:54 PM IST
सार

Longest Range Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन इनकी कम रेंज आज भी एक बड़ी समस्या है। यहां जानिए भारत की कुछ सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।

विज्ञापन
Longest Range Electric Scooter In India Pure EV Ola S1 Pro Simple One NDS Eco
Ather Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। लोग पेट्रोल की महंगी कीमत से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद रहे हैं। आज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पेट्रोल से चलने वाली बाइक और स्कूटर्स के बेहतर विकल्प बन गए हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटरों को न खरीदने का सबसे बड़ा कारण कम रेंज है। टू-व्हीलर से ज्यादा रनिंग करने वाले लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से कतराते हैं। अगर आप भी यह सोचते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों में तो कम रेंज मिलती है तो यहां हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में जो एक बार चार्ज करने पर 200 KM से भी ज्यादा चल सकते हैं।
Trending Videos
Longest Range Electric Scooter In India Pure EV Ola S1 Pro Simple One NDS Eco
Pure EV ePluto 7G Max - फोटो : Pure EV
Pure EV ePluto 7G Max
Pure EV की ओर से आने वाली ePluto 7G Max लंबी रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 150-211 KM की रेंज दे सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 72 KMPH है। कंपनी ने इसमें 3.5 KWH की लिथियम ऑयन बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 5 साल या 70,000 KM की स्टैंडर्ड वारंटी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Longest Range Electric Scooter In India Pure EV Ola S1 Pro Simple One NDS Eco
Ola S1 Z Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro
अगर आप लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते हैं तो आपके लिए OLA S1 Pro भी बेहतर विकल्प हो सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी रेंज 195 KM है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा है। Ola S1 Pro में 4 Kwh की क्षमता की बैटरी लगाई गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी इसकी बैटरी पर 8 साल की वारंटी देने का दावा करती है।
Longest Range Electric Scooter In India Pure EV Ola S1 Pro Simple One NDS Eco
Simple One - फोटो : Simple Electric
Simple One
सिंपल एनर्जी की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर  Simple One भी सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल है। यह एक बार चार्ज करने पर 212 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। सिंपल वन की टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा है, वहीं इसमें 5 kWh की बैटरी लगाई गई है।
विज्ञापन
Longest Range Electric Scooter In India Pure EV Ola S1 Pro Simple One NDS Eco
NDS Electric Scooters - फोटो : अमर उजाला
NDS Eco Motors
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एनडीएस ईको मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च किया था। कंपनी ने प्राइवेट और कमर्शियल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए, जिनकी रेंज 218 KM से अधिक थी। कंपनी के मुताबिक, NDS इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में अब तक सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed