EV Scooter Price: इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल बचाने तक ही सीमित नहीं रह गया है। भारत में कई ऐसे भी प्रीमियम ईवी स्कूटर हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये तक है। कई कंपनियां अब ऐसे हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर रही हैं, जो शानदार रेंज, आधुनिक फीचर्स और लग्जरी अनुभव के साथ आते हैं। अगर आपका बजट बड़ा है और आप प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये चार मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
{"_id":"6a3e34920bff50e9b403dfb1","slug":"luxury-e-scooters-india-from-bmw-ce-04-tvs-x-here-top-premium-ev-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: भारतीय EV मार्केट के ये 4 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं सबसे अलग, एडवांस फीचर्स देख उड़ जाएंगे आपके होश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: भारतीय EV मार्केट के ये 4 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं सबसे अलग, एडवांस फीचर्स देख उड़ जाएंगे आपके होश
Fri, 26 Jun 2026 01:43 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:43 PM IST
सार
Luxury Electric Scooter: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कल तक जो इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ शहर तक ही सीमित थे, आज वो दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जाने को तैयार हैं। अगर आप भी बेहतरीन ई-स्कूटर लेना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए टू-व्हीलर्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमडब्ल्यू CE 04
- फोटो : bmw-motorrad
BMW CE 04: भारत का सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर
- बीएमडब्ल्यू CE 04 भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। इसका डिजाइन पारंपरिक स्कूटरों से बिल्कुल अलग और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है।
- इसकी बैटरी नीचे की तरफ लगाई गई है, जिससे स्कूटर का सेंटर ऑफ ग्रैविटी बेहतर रहता है और राइडिंग अनुभव ज्यादा संतुलित महसूस होता है।
- इसमें लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 130 किलोमीटर तक चल सकता है। कीमत की बात करें तो यह करीब 15.25 लाख रुपये का है।
बीएमडब्ल्यू CE 02
- फोटो : bmw-motorrad
BMW CE 02: शहर के लिए प्रीमियम बीएमडब्ल्यू ईवी
- अगर आप बीएमडब्ल्यू ब्रांड का थोड़ा किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो CE 02 अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे खास तौर पर शहरी इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें लगभग 15 bhp की पावर मिलती है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको फ्लो, सर्फ और फ्लैश राइडिंग मोड, कीलेस स्मार्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और रिवर्स असिस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.49 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवीएस एक्स
- फोटो : tvsmotor
TVS X: टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन
- टीवीएस एक्स कंपनी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह प्रीमियम ईवी सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसमें 4.4 kWh बैटरी और 11 kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
- कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर करीब 140 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
- इसमें नेविगेशन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम फीचर्स में शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.66 लाख रुपये है।
विज्ञापन
सुजुकी ई-एक्सेस
- फोटो : suzukimotorcycle
सुजुकी ई-एक्सेस: रोजमर्रा की जरूरतों के लिए प्रीमियम ईवी
- सुजुकी ई-एक्सेस को रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन सिंपल लेकिन आकर्षक रखा गया है और इसमें आरामदायक राइडिंग पर खास फोकस किया गया है।
- इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो बेहतर हैंडलिंग और आरामदायक सफर में मदद करते हैं। इसके लिए एक्स-शोरूम कीमत1.88 लाख रुपये है।