सब्सक्राइब करें

EV: मंत्री समूह का महंगी ईवी कारों पर 18% जीएसटी का प्रस्ताव, लेकिन केंद्र चाहता है छूट जारी रहे

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 08:21 PM IST
सार

महंगी इलेक्ट्रिक कारों पर जीएसटी बढ़ाने का प्रस्ताव आया है। जीओएम ने 20 लाख से ऊपर की ईवी पर 18% टैक्स सुझाया, लेकिन केंद्र 5% रियायती जीएसटी जारी रखना चाहता है। फैसला जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगा।

विज्ञापन
Luxury EV Cars May Face 18 Per Cent GST: GoM Proposes Tax Hike, Centre Prefers 5 Per Cent Concessional Rate
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Sharma
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) (जीएसटी) स्ट्रक्चर में सुधार सुझाने के लिए बनी मंत्रियों के समूह (GoM) (जीओएम) ने एक ड्राफ्ट प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल को सौंपा है। इसमें कहा गया है कि जिन इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 20 लाख रुपये से ऊपर है, उन पर मौजूदा 5 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाना चाहिए।


जीओएम का मानना है कि सस्ती और आम लोगों के लिए बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों और महंगी प्रीमियम गाड़ियों में फर्क किया जाना जरूरी है। इससे सरकार की सब्सिडी और टैक्स में छूट उन तक पहुंचेगी जिन्हें इसकी वास्तव में जरूरत है।

यह भी पढ़ें - Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन
Trending Videos
Luxury EV Cars May Face 18 Per Cent GST: GoM Proposes Tax Hike, Centre Prefers 5 Per Cent Concessional Rate
Electric Bus - फोटो : Amar Ujala
इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगी राहत
जीओएम ने सुझाव दिया है कि इलेक्ट्रिक बसों को अभी भी रियायती टैक्स स्लैब में ही रखा जाए। क्योंकि ये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अहम हिस्सा हैं और इन पर टैक्स बढ़ाने से सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine: बंगलूरू में एक तकनीकी पेशेवर ने पेश की चालान भरने की अनोखी मिसाल, 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का जुर्माना भरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Luxury EV Cars May Face 18 Per Cent GST: GoM Proposes Tax Hike, Centre Prefers 5 Per Cent Concessional Rate
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
केंद्र का रुख: छूट बनी रहे
वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि अभी सभी कैटेगरी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों, चाहे कार हों या बस, पर 5 प्रतिशत की रियायती जीएसटी जारी रहना चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कम जीएसटी रेट को जारी रखना सरकार के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है। जिसके तहत पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहन को तेजी से अपनाने को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - 2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, मिलती है सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस
Luxury EV Cars May Face 18 Per Cent GST: GoM Proposes Tax Hike, Centre Prefers 5 Per Cent Concessional Rate
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
टैक्स में असमानता और राजस्व का सवाल
जीओएम का तर्क है कि एक जैसा 5 प्रतिशत जीएसटी दर अमीरों को ज्यादा फायदा पहुंचा रहा है, क्योंकि वे महंगी ईवी खरीदते हैं। इससे टैक्स स्ट्रक्चर में असमानता और सरकार के राजस्व में नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा
विज्ञापन
Luxury EV Cars May Face 18 Per Cent GST: GoM Proposes Tax Hike, Centre Prefers 5 Per Cent Concessional Rate
Mercedes-Benz EQS 580 4Matic Electric SUV, - फोटो : Mercedes-Benz
अगली बैठक में होगा फैसला
जीएसटी काउंसिल इस प्रस्ताव पर 3 और 4 सितंबर को होने वाली बैठक में चर्चा करेगी। उसी में तय होगा कि महंगी ईवी पर टैक्स बढ़ेगा या सभी के लिए 5 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। इसमें केंद्र और राज्यों के बीच सहमति बनना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता 

यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया 

यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed