{"_id":"630c9302daf4087af5333801","slug":"mahindra-bolero-2022-with-new-logo-first-look-price-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Bolero: नए लोगो के साथ आएगी बोलेरो, जानिए नए मॉडल में और क्या-क्या हुआ अपडेट?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Bolero: नए लोगो के साथ आएगी बोलेरो, जानिए नए मॉडल में और क्या-क्या हुआ अपडेट?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:28 PM IST
सार
महिंद्रा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो को नए लोगो के साथ अपडेट दे दिया है। अब बोलेरो 2022 भी एक्सयूवी-700 और स्कॉर्पियो की तरह नए लोगो के साथ आएगी।
विज्ञापन
महिंद्रा बोलेरो 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV बोलेरो का नया अवतार सामने आया है। नई बोलेरो में कंपनी की ओर से नया लोगो दिया गया है। ट्विन पीक्स वाले लोगो को सबसे पहले XUV-700 में दिया गया था, जिसके बाद स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक में भी ये लोगो देखा जा चुका है। इन SUV के बाद अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल बोलरो को भी अपडेट कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से अभी बोलेरो के फीचर्स पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स के बारे में बताया गया है। जानिए, इस बार बोलेरो में नया क्या है...
Trending Videos
महिंद्रा बोलेरो 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
नए लोगो के साथ SUV लग रही ज्यादा अट्रैक्टिव
बोलेरो को लेकर अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसके मुताबिक डिजाइन की बात करें तो SUV के फ्रंट ग्रिल में बिना बदलाव किए ही नया लोगो लगाया गया है। इसकी वजह से बोलेरो काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए लोगो को SUV में आगे, पीछे और स्टेयरिंग पर दिया गया है। कंपनी अब नए लोगो के साथ अपने पैसेंजर वाहनों को पेश कर रही है, जबकि पुराने लोगो को कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाएगा।
बोलेरो के साथ आ रहे हैं ये फीचर्स
अब तक की जानकारी के मुताबिक, SUV में चारों पावर विंडो, चार स्पीकर्स के साथ टू-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर के साथ वाइपर, MID के साथ डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनके साथ ही एबीएस, ईबीडी और ड्यूल एयरबैग्स के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। बोलेरो 2022 की हेडलाइट की बात करें तो ब्लैक हेलोजन के अंदर ही इसे लगाया गया है। इसमें डीआरएल के साथ टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं। इसकी लोअर ट्रिम में फॉग लैंप नहीं मिलता है। एसयूवी की साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV में मेटल का बंपर दिया गया है, जो रोजाना की ट्रैफिक कंडीशंस में क्रैक नहीं होगा।

कैसा है इंजन?
बोलेरो 2022 में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ बोलेरो को माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है जो स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा देता है, जिससे रोड पर कार की फ्यूल एफिशियेंसी बढ़ती है। M-हॉक75 इंजन से SUV को 75 बीएचपी और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
कितनी है कीमत?
बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में B4, B6 और B6 (ऑप्शनल) ट्रिम्स आएंगे। एक्स शोरूम प्राइज की बात करें तो B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (ऑप्शनल) की कीमत 10.24 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।