सब्सक्राइब करें

Yamaha: इलेक्ट्रिक वाहन में भारत के लिए तैयार कर रहे हैं बेस्ट ऑप्शन, यामाहा इंडिया से अमर उजाला की खास बातचीत

अमर शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Working on best option for India in electric vehicles says Yamaha Motor India Senior Vice President Ravinder
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : For Reference Only
भारतीय वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग हमेशा बनी रहती है। इस सेगमेंट में ग्राहकों की दिलचस्पी की वजह से कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए-नए मॉडल्स पेश करती रहती हैं। बीते कुछ समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों का रुख इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर मुड़ा है। बदलते ट्रेंड का दोपहिया वाहन बाजार पर क्या असर पड़ेगा? दोपहिया बाजार के हिसाब से ग्राहकों की प्रमुख मांग और अपेक्षाएं क्या हैं? अमर उजाला ने इस सवालों के जवाब की तलाश में देश में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक, यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सिंह के साथ खास बातचीत की। 
Trending Videos
Working on best option for India in electric vehicles says Yamaha Motor India Senior Vice President Ravinder
Ravinder Singh, Senior Vice President, Sales & Marketing, Yamaha Motor India - फोटो : Yamaha
सवाल 1. भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में यामाहा की योजनाएं और मार्केटिंग रणनीति क्या है?

जवाब: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार है और यहां मांग एवं विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। यह देश यामाहा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां की आधी आबादी की उम्र 25 साल से कम हैं। दो-तिहाई आबादी की उम्र 35 साल से कम है। ये युवा ग्राहक लाइफस्टाइल आधारित मोबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं। मुझे लगता है कि अपने प्रीमियम मॉडल रेंज के साथ यामाहा उनकी बदलती जरूरतों एवं अपेक्षाओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

2018 से 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन के तहत हमने अपनी मजबूत रेसिंग विरासत के साथ यामाहा को सफलतापूर्वक एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। इस रणनीति ने एक्साइटिंग, स्टाइलिश एवं स्पोर्टी प्रोडक्ट्स की रेंज के साथ भारतीय बाजार में ब्रांड की प्रीमियम छवि को विस्तार देने में मदद की है। इस कदम से हम मोटरसाइकिल के प्रीमियम सेगमेंट में 15 प्रतिशत और 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में 17 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन के तहत हम नए ग्राहकों तक पहुंचेंगे। यह ब्रांड कैंपेन मोटरसाइकिलिंग की ग्लोबल स्पिरिट की झलक दिखाता है। टियर 1 से टियर 2 एवं 3 शहरों में भी नेटवर्क को विस्तार देने और अपने लक्षित बाजारों में विभिन्न ऑन-ग्राउंड गतिविधियों का आयोजन करते हुए ब्रांड के प्रति ग्राहकों में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए रणनीतिक पहल पर भी जोर दिया जा रहा है। हम अपने प्रोडक्ट्स, ऑफर्स और सर्विसेज को प्रमोट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी इनोवेटिव कैंपेन चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Working on best option for India in electric vehicles says Yamaha Motor India Senior Vice President Ravinder
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
सवाल 2. यामाहा इस साल कौन से नए प्रॉडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है?

जवाब: जैसा कि आप जान ही रहे हैं कि यामाहा ने इस साल जनवरी में कुछ एक्साइटिंग अपडेट्स के साथ नया FZS-FI Dlx मॉडल लॉन्च किया था। इसके कुछ ही समय बाद दो नए रंगों मैट कॉपर और मैट ब्लैक में FZS-25 मॉडल को और MT-15 के वर्जन 2 को लॉन्च किया गया। इसी तरह इस महीने हमने सुपरस्पोर्ट YZF-R15M, डार्क वारियर MT-15 V 2.0, मैक्सी स्पोर्ट्स स्कूटर AEROX 155 और RayZR 125 Fi हाइब्रिड स्कूटर जैसे मॉडल्स के 2022 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन भी लॉन्च किए हैं। हम अपने मौजूदा मॉडल्स को अपग्रेड करते रहेंगे और साथ ही अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस लाइन अप में नए मॉडल्स भी जोड़ते रहेंगे। जब भी हम बाजार में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाएंगे, आपको जानकारी दी जाएगी। 
Working on best option for India in electric vehicles says Yamaha Motor India Senior Vice President Ravinder
2022 Yamaha YZF-R3 - फोटो : Yamaha
सवाल 3. भारत में यामाहा के ब्रांडेड ब्लू स्क्वायर आउटलेट को लेकर क्या योजना है, विशेषरूप से उत्तर भारत में? क्या यामाहा यहां और भी ब्लू स्क्वायर स्टोर लॉन्च करने की योजना बना रही है?

जवाब: यामाहा के 'ब्लू स्क्वायर' शोरूम सामुदायिक भावना को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जहां ग्राहकों को ब्रांड से जुड़ने का मौका मिलता है। 'ब्लू स्क्वायर' को ग्लोबल मोटरस्पोर्ट्स में यामाहा की भूमिका की विरासत को परिभाषित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां 'ब्लू' से कंपनी के रेसिंग डीएनए की झलक मिलती है और 'स्क्वायर' यामाहा की दुनिया में कदम रखने का प्रतीक है। 'ब्लू स्क्वायर' आउटलेट यामाहा ब्लू थीम वाले इंटीरियर और शानदार बॉर्डरलाइन वाले एक्सटीरियर के साथ ब्रांड के रेसिंग डीएनए की झलक दिखाते हैं।

हमने 2022 में मौजूदा और नए बाजारों में ब्लू स्क्वायर आउटलेट की लॉन्चिंग को तेज करने की योजना बनाई है। अभी देशभर में करीब 80 ब्लू स्क्वायर आउटलेट संचालित हो रहे हैं। 2022 में हमारी योजना इस संख्या को 100 के पार पहुंचाने की है। 
विज्ञापन
Working on best option for India in electric vehicles says Yamaha Motor India Senior Vice President Ravinder
Yamaha YZF-R15M World GP 60th Anniversary Edition - फोटो : Yamaha
सवाल 4. भारत में दोपहिया वाहन बाजार में विकास की क्या स्थिति है?

जवाब: 2022 में उद्योग जगत को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन ओमिक्रोन के फैलने और सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पहली तिमाही कमजोर रही। लेकिन दूसरी तिमाही में उद्योग ने अच्छी वापसी की और 2021 की तुलना में इस अवधि में बिक्री में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आर्थिक गतिविधियों में तेजी, कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार और कोविड के कारण लगे प्रतिबंधों के हटने के कारण हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी 2021 की तुलना में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। हमें यह उम्मीद भी है कि आगामी त्योहारी सीजन में उद्योग में तेज मांग देखने को मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed