{"_id":"62f5fd7ea07bbc56d722a9bc","slug":"mahindra-car-offers-august-2022-mahindra-car-discount-mahindra-suv-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Car Offers: अगस्त के महीने में महिंद्रा अपनी कारों पर दे रही है शानदार छूट, जानें ऑफर डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Car Offers: अगस्त के महीने में महिंद्रा अपनी कारों पर दे रही है शानदार छूट, जानें ऑफर डिटेल्स
Fri, 12 Aug 2022 01:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनियों में से एक Mahindra (महिंद्रा) अगस्त के महीने में अपने वाहनों पर कई ऑफर्स और छूट की पेशकश कर रही है। ग्राहकों को नकद छूट और मुफ्त एक्सेसरीज के रूप में ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे ये चुनिंदा मॉडल एक आकर्षक विकल्प बन जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा अगस्त के महीने में अपने किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दे रही है।
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 कंपनी की सब-4-मीटर एसयूवी है जो सीधे Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Kia Sonet और इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Nexon जैसी कारों को टक्कर देती है। महिंद्रा XUV300 पर 30,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज की पेशकश कर रहा है। जिससे ग्राहकों जो कुल मिलाकर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलते हैं।

Mahindra XUV 300 को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है जो 109 bhp का पावर और 200 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 bhp का पावर और 300 Nm का टार्क पैदा करता है। Mahindra XUV300 में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anand mahindra marazzo
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) को साल 2018 में 1,578 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। हाल के दिनों में, ऐसी खबरें आई थीं कि महिंद्रा भारत में मराजो को बंद कर रही है। हालांकि, कार निर्माता ने स्पष्ट किया है कि अन्य वाहनों के उत्पादन को प्राथमिकता देते हुए मराजो का उत्पादन धीमा हो गया है, लेकिन मराजो को बंद करने की कोई योजना नहीं है।

Mahindra Marazzo M8 Variant
- फोटो : For Reference Only
1.5-लीटर 121 bhp डीजल इंजन के साथ पेश की गई, महिंद्रा की इस एमपीवी के चुनिंदा वैरिएंट्स पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। Mahindra XUV300 के उलट Marazzo में कोई मुफ्त एक्सेसरीज नहीं मिल रही है।