{"_id":"6386f3aca191cb132707c555","slug":"mahindra-recall-check-mahindra-recalls-xuv700-mahindra-recalls-scorpio-n-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Recalls: महिंद्रा ने XUV700 और स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को किया रिकॉल, इस खराबी को मुफ्त में करेगी ठीक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Recalls: महिंद्रा ने XUV700 और स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को किया रिकॉल, इस खराबी को मुफ्त में करेगी ठीक
Wed, 30 Nov 2022 11:39 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 और हाल ही में लॉन्च की गई Scorpio-N एसयूवी के लिए साइलेंट रिकॉल जारी किया है। XUV700 एसयूवी को हाल कि दिनों में कई बार रिकॉल किया जा चुका है। अब एक बार फिर एक समस्या का पता चलने पर महिंद्रा ने इस एसयूवी को वापस मंगाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी बेलो हाउसिंग के अंदर रबर की घंटी की जांच करेगी और उसे बदलेगी।
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
इस रिकॉल से एक्सयूवी700 की 12,566 यूनिट्स और स्कॉर्पियो-एन मॉडल की 6,618 यूनिट्स प्रभावित होंगी, जो 1 जुलाई से 11 नवंबर, 2022 के बीच बनाई गई थीं। रिकॉल से महिंद्रा एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो-एन के सिर्फ मैनुअल वैरिएंट प्रभावित हुए हैं। फिलहाल महिंद्रा ने इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी की प्रतिक्रिया आने पर उसे खबर में अपडेट किया जाएगा।
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
रिपोर्टों से पता चलता है कि विक्रेता ने खराब कंपोनेंट की सप्लाई की जिससे क्वालिटी कंट्रोल में गड़बड़ी हो गई। यह खराब घटक क्लच बेल हाउसिंग के अंदर पाए जाने वाले रबर बेलो के ऑपरेशनल डायमेंशनल क्लीयरेंस (परिचालन आयामी निकासी) को प्रभावित कर सकता है। महिंद्रा अपने डीलर नेटवर्क के जरिए प्रभावित ग्राहकों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क करेगी और खराब कंपोनेंट को बदलेगी। इसके लिए कंपनी कोई पैसे नहीं लेगी और यह मुफ्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 अक्तूबर 2021 में बाजार में लॉन्च की गई थी। जबकि Scorpio-N को इस साल जून में लॉन्च किया गया था। दोनों एसयूवी में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल mStallion इंजन मिलता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर शामिल हैं। Scorpio-N चुनिंदा वैरिएंट में 4x4 के साथ भी आती है। जबकि XUV700 में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मिलता है।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 और Mahindra Scorpio-N दोनों ही वाहन निर्माता के लिए अत्यधिक मूल्यवान उत्पाद हैं। इन मॉडल्स के लॉन्च के महीनों बाद भी इनका वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा बना हुआ है। जहां XUV700 के टॉप-वैरिएंट में लगभग एक साल का वेटिंग पीरियड है, वहीं Scorpio-N के चुनिंदा वैरिएंट्स के लिए लगभग दो साल का इंतजार करना पड़ेगा। इतनी ज्यादा वेटिंग पीरियड के बाद भी, किसी भी मॉडल की मांग थमती नजर नहीं आती है।