सब्सक्राइब करें

Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा की बल्ले-बल्ले, नई स्कॉर्पियो-एन को महज आधे घंटे में मिली एक लाख बुकिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N first batch of around 20000 Scorpio-N units receives one lakh bookings in just half hour
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी के लिए खरीदारों की दीवानगी शनिवार की सुबह देखने को मिली, जब कंपनी ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी के लिए ऑनलाइन बुकिंग खोली। लगभग 20,000 स्कॉर्पियो-एन यूनिट्स के पहले बैच के लिए शनिवार सुबह बुकिंग विंडो खोली गई थी। कंपनी को बुकिंग शुरू करने के महज आधे घंटे के भीतर एक लाख बुकिंग हासिल हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इंट्रोडक्ट्री कीमतों पर मिलने वालीं पहली 25,000 बुकिंग, बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के एक मिनट के भीतर की गईं। नई 2022 Mahindra Scorpio-N के साथ ही स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी।
Trending Videos
Mahindra Scorpio-N first batch of around 20000 Scorpio-N units receives one lakh bookings in just half hour
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
महिंद्रा को अपनी हालिया एसयूवी अपडेटेड थार और नई एक्सयूवी700 के साथ बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, इसके कारण लंबी वेटिंग पीरियड भी देखी गई है। लेकिन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सबक सीखा है और मांग बहुत अच्छी है, लेकिन इसे पूरा करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में कंपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के लिए अपनी रणनीति को लेकर स्पष्ट है। 

शुरुआती रोलआउट फेज के हिस्से के रूप में लगभग 20,000 यूनिट्स पेश की गई थीं और डिलीवरी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। जो बुकिंग के समय, चुने गए वैरिएंट, फ्यूल टाइप जैसे कारकों पर निर्भर करती है। एसयूवी के Z8L वैरिएंट की डिलीवरी को मिलेगी प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू होगी और दिसंबर के आखिर तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N first batch of around 20000 Scorpio-N units receives one lakh bookings in just half hour
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इंट्रोडक्ट्री कीमतें
नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पांच ट्रिम लेवल - Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8 L में पेश किया गया है, जो कई वैरिएंट्स में आते हैं। महिंद्रा ने यह भी एलान किया है कि 2022 Mahindra Scorpio-N की शुरुआती कीमतें सिर्फ पहली 25,000 बुकिंग के लिए ही मान्य रहेंगी। जिसके बाद कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती है। 

2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें रुपये में: 
 
वैरिएंट पेट्रोल MT पेट्रोल AT डीजल 2WD MT डीजल 4WD MT डीजल 2WD AT डीजल 4WD AT
Z2 11.99 लाख 12.49 लाख – 
Z4 13.49 लाख 15.45 लाख 13.99 लाख 16.44 लाख 15.95 लाख 18.40 लाख
Z6 14.99 लाख 16.95 लाख
Z8 16.99 लाख 18.95 लाख 17.49 लाख 19.94 लाख 19.45 लाख 21.90 लाख
Z8 L 18.99 लाख 20.95 लाख 19.49 लाख 21.94 लाख 21.45 लाख 23.90 लाख
Mahindra Scorpio-N first batch of around 20000 Scorpio-N units receives one lakh bookings in just half hour
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन है जो 200 PS का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन एमहॉक डीजल इंजन है जो 175 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और महिंद्रा के 4 XPLOR 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी शामिल हैं।

पहली बार मिली यह टेक्नोलॉजी
अपने सेगमेंट में यह पहली एसयूवी है जिसमें शिफ्ट-बाय-केबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन करने वाला वाहन भी है। 
विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N first batch of around 20000 Scorpio-N units receives one lakh bookings in just half hour
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कई ड्राइव मोड
ड्राइविंग एक्सपीरियंस की बात करें तो, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में कई ड्राइव मोड मिलते हैं - Tarmac (टारमैक), Snow (स्नो), Mud and Desert (मड एंड डेजर्ट), 4Xplore टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम, पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प। एसयूवी को फ्रेम प्लेटफॉर्म पर थर्ड-जेनरेशन बॉडी पर बनाया गया है, जो इसे काफी मजबूती देता है और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ हाई-स्पीड स्थिरता प्रदान करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed