सब्सक्राइब करें

Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV: दोनों में कौन-सी 7-सीटर ईवी है बेहतर? जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 07:50 PM IST
सार

यहां हम Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV, इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी, फीचर्स और कीमतों की तुलना कर रहे हैं। ताकि आपको अपने लिए एक मुफीद ईवी का चुनाव करने में सहूलियत हो सके।

विज्ञापन
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV Know Price Range Features Specifications Comparison
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV - फोटो : Amar Ujala
भारत के इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है, क्योंकि महिंद्रा ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S लॉन्च कर दी है। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही यह सीधे तौर पर Kia Carens Clavis EV (किआ कैरेंस क्लैविस ईवी) को चुनौती देती है। दोनों कंपनियां फैमिली-आधारित, फीचर-लोडेड और लॉन्ग-रेंज ईवी पेश कर रही हैं, ऐसे में सही चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। यहां हम इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी, फीचर्स और कीमतों की तुलना कर रहे हैं। ताकि आपको अपने लिए एक मुफीद ईवी का चुनाव करने में सहूलियत हो सके। 


यह भी पढ़ें - EV: केरल में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता में तेजी! रोड टैक्स बढ़ने के बावजूद ईवी की लहर हुई और मजबूत 
Trending Videos
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV Know Price Range Features Specifications Comparison
Mahindra XEV 9S Electric SUV - फोटो : Mahindra
बैटरी और परफॉर्मेंस: रेंज बनाम पावर का मुकाबला
महिंद्रा XEV 9S तीन बैटरी पैक विकल्पों- 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के साथ आती है। इनमें क्रमशः 170 kW, 180 kW और 210 kW की पीक पावर मिलती है। बड़े बैटरी पैक के साथ कार काफी पावरफुल बन जाती है। और इसे हाईवे ड्राइविंग के लिए बेहतर माना जा रहा है। महिंद्रा का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे तेज 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो 0-100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 7 सेकंड में पहुंचती है। और इसकी टॉप स्पीड 202 किमी प्रति घंटा है।

इसके मुकाबले, Kia Carens Clavis EV में दो बैटरी पैक उपलब्ध हैं- 42 kWh और 51.4 kWh। इन बैटरियों के साथ 99 kW और 126 kW आउटपुट मोटर मिलती है, जो 255 Nm का टॉर्क देती है। रेंज की बात करें तो छोटी बैटरी 404 किमी और बड़ी बैटरी 490 किमी की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है। यानी महिंद्रा पावर में आगे है, जबकि किआ रेंज के मामले में अपनी जगह बनाए रखती है।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अक्तूबर में टू-व्हीलर बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, त्योहारों, ग्रामीण मांग और जीएसटी 2.0 से बाजार में जोरदार उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV Know Price Range Features Specifications Comparison
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia India
इंटीरियर और फीचर्स: लग्जरी बनाम टेक्नोलॉजी
महिंद्रा XEV 9S का केबिन आराम और तकनीक का शानदार मिश्रण है। इसमें पावर्ड बॉस मोड, वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट्स, स्लाइड-और-रिलाइन एडजस्टमेंट, सनशेड्स और अकॉस्टिक लैमिनेटेड ग्लास दिए गए हैं। मनोरंजन और कनेक्टिविटी के लिए हर्मन कार्डन के 16 स्पीकर्स, तीन बड़े स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी, स्मार्ट क्लाइमेट कैंप मोड और इंटीग्रेटेड एप उपलब्ध हैं, जो केबिन को और भी प्रीमियम बनाते हैं।

वहीं Kia Carens Clavis EV अपने इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) मॉडल से प्रेरित एक क्लीन और मॉडर्न इंटीरियर पेश करती है। इसमें 26.62-इंच का डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक प्रीमियम फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिलता है। आराम के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और डुअल-पेन सनरूफ उपलब्ध हैं।

दोनों कारें फीचर-पैक्ड हैं, लेकिन महिंद्रा टेक-इंटीग्रेशन में आगे दिखती है। जबकि किआ एक अधिक क्लासी और फंक्शनल अप्रोच अपनाती है।

यह भी पढ़ें - 2025 Ducati Streetfighter V2 and V2 S: डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी2 और वी2 एस मोटरसाइकिलें भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV Know Price Range Features Specifications Comparison
Mahindra XEV 9S Electric SUV - फोटो : Mahindra
कीमत और वेरिएंट
महिंद्रा XEV 9S कुल छह वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कीमतें टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए 29.45 लाख रुपये तक जाती हैं।

Kia Carens Clavis EV भी छह वेरिएंट्स के साथ आती है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो महिंद्रा से कम है। टॉप वेरिएंट की कीमत 24.49 लाख रुपये तक जाती है। जिससे यह कुल मिलाकर प्राइस-फ्रेंडली विकल्प बन जाती है। लेकिन महिंद्रा में ज्यादा पावरफुल बैटरी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Mahindra XEV 9S: महिंद्रा की तीन पंक्ति वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन
Mahindra XEV 9S Vs Kia Carens Clavis EV Know Price Range Features Specifications Comparison
Kia Carens Clavis EV - फोटो : Kia
किसे चुनना बेहतर रहेगा
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, ज्यादा स्पेस, और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है, तो Mahindra XEV 9S बेहतर विकल्प है। लेकिन यदि आप अच्छी रेंज, कम शुरुआती कीमत और फीचर-रिच लेकिन प्रैक्टिकल पैकेज चाहते हैं, तो Kia Carens Clavis EV अधिक संतुलित विकल्प हो सकती है। दोनों एसयूवी अपनी-अपनी जगह मजबूत दावेदारी पेश करती हैं। फैसला आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है।  



यह भी पढ़ें - Bharat NCAP 2.0: भारत एनसीएपी में कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को शामिल करना क्यों है बेहद जरूरी? जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Costliest Number Plate: भारत का सबसे महंगा कार नंबर बना- HR88B8888, ₹1.17 करोड़ में हुआ नीलाम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed