{"_id":"63691b6640196879ae6baceb","slug":"maruti-suzuki-car-discount-best-car-deals-november-2022-car-discounts-november-2022-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Car Discounts: मारुति सुजुकी की इन तीन कारों पर मिल रही है बंपर छूट, जानें ऑफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki Car Discounts: मारुति सुजुकी की इन तीन कारों पर मिल रही है बंपर छूट, जानें ऑफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Maruti Cars
- फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) नवंबर में अपनी Ignis (इग्निस), Ciaz (सियाज) और Baleno (बलेनो) पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि, ये छूट तीन मॉडलों तक सीमित है। हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki XL6 (मारुति सुजुकी XL6) पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। लेकिन बलेनो CNG मॉडल पर छूट मिल रही है।
Trending Videos
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार इग्निस पर नवंबर में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस) के मैनुअल वैरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि एएमटी वर्जन पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन द्वारा मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स की मदद से 82 bhp और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ciaz
Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) पर भी छूट मिल रही है। मारुति अपनी अपनी इस मिड-साइज सेडान के सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक वर्जन पर 30,000 रुपये की छूट मिल रही है। मारुति सुजुकी सियाज भारतीय बाजार में होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारों को टक्कर देती है।

Maruti Suzuki Ciaz में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की मदद से 103 bhp और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी सियाज के साथ 20.6 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है। लेकिन अपने प्रतिस्पर्धियों के उलट इसमें इंजन का कोई और ऑप्शन नहीं मिलता है।