सब्सक्राइब करें

Mercedes New SUV: मर्सिडीज ने कर दिया एलान, इस तारीख को भारत आ रही हैं दो नई एसयूवी, जानें क्या होंगी खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 07 Nov 2022 08:01 PM IST
सार

मर्सिडीज बेंज की ओर से दो नई एसयूवी को जल्द भारत लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है कि कब दो नई एसयूवी भारत आ रही हैं।

विज्ञापन
Luxury brand Mercedes has announced, two new SUVs EQB and GLB are coming to India on december 2, know about fe
मर्सिडीज बेंच की दो नई एसयूवी - फोटो : Mercedes benz

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से दोनों एसयूवी को पेश करने की तारीख का खुलासा कर दिया गया है। इस खबर में हम उन दोनों एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Trending Videos

कौन सी एसयूवी आ रही हैं

Luxury brand Mercedes has announced, two new SUVs EQB and GLB are coming to India on december 2, know about fe
मर्सिडीज बेंच की दो नई एसयूवी - फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी भारत में दो नई एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। इनमें से एक सात सीटर लग्जरी इलेक्टिक एसूयवी ईक्यूबी होगी। कंपनी की ओर से मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही परपंरागत ईंधन से चलने वाले वाहनों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही एक ICE वाली एसयूवी GLB को भी लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें - मर्सिडीज की 1.55 करोड़ की ईवी ईक्यूएस 580 को मिली 300 बुकिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स और रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

Luxury brand Mercedes has announced, two new SUVs EQB and GLB are coming to India on december 2, know about fe
मर्सिडीज बेंज जीएलबी एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
मर्सिडीज की ओर से GLB और EQB 2 दिसंबर के दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक एसयूवी को ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए 1.5 लाख रुपये देकर बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

होगा तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन

Luxury brand Mercedes has announced, two new SUVs EQB and GLB are coming to India on december 2, know about fe
मर्सिडीज बेंज जीएलबी एसयूवी - फोटो : Mercedes benz
EQB भारत में मर्सिडीज बेंज की तीसरा लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन होगा। इससे पहले कंपनी की ओर से AMG EQS 53 4MATIC+ और 'मेड इन इंडिया' EQS 580 4MATIC को पेश किया जा चुका है। EQB के साथ ही मर्सिडीज बेंज ने साफ कर दिया है कि वो आने वाले सालों में भारत में और भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन

बनेगा सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो

Luxury brand Mercedes has announced, two new SUVs EQB and GLB are coming to India on december 2, know about fe
मर्सिडीज बेंज की एसयूवी - फोटो : Mercedes benz
मिनी जीएलएस के तौर पर जीएलबी कंपनी के पोर्टफोलियो में जीएलएस के बाद दूसरी 7-सीटर एसयूवी होगी। जीएलबी के साथ ही कंपनी के पास अब भारत में पूरे लग्जरी ऑटोमोटिव सेगमेंट में सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो बन जाएगा, जिसमें जीएलए से लेकर जी-क्लास तक की एसयूवी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed