सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: वेटिंग पीरियड कम करने के लिए मारुति कर रही यह काम, जल्द मिलेगी नई कार की डिलीवरी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 07 Nov 2022 07:28 PM IST
सार

मारुति सुजुकी के लिए बीता फेस्टिव सीजन काफी शानदार रहा है। कंपनी ने इस दौरान बड़ी संख्या में कारों की डिलीवरी की है। लेकिन अभी-भी कंपनी की कार खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Maruti is doing this work to reduce the waiting period, the new car will be delivered soon
मारुति ऑल्टो - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कार खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी की कई कारों पर लंबा वेटिंग पीरियड है। इस परेशानी को देखते हुए कंपनी ऐसा काम करने जा रही है। जिसके बाद बुकिंग करवाने वालों को नई कार की डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Trending Videos

कितना है बैकलॉग

Maruti is doing this work to reduce the waiting period, the new car will be delivered soon
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास अभी चार लाख से ज्यादा ऑर्डर का बैगलॉग है। इसका कारण ये है कि देश में अभी भी कंपनी की कारों पर ज्यादा भरोसा किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारों की है ज्यादा डिमांड

Maruti is doing this work to reduce the waiting period, the new car will be delivered soon
मारुति की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ऑल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड है। अक्तूबर 2022 में कंपनी की यह चारों हैचबैक टॉप-5 में शामिल रहीं। सिर्फ एक महीने में ही कंपनी की इन कारों की 76 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इनके अलावा कंपनी की ब्रेजा और ग्रैंड विटारा को भी जोरदार रिस्पांस मिला है। जिसकी बदौलत कंपनी के पास चार लाख से ज्यादा कारों के ऑर्डर पेंडिंग हैं।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

कंपनी करेगी ये काम

Maruti is doing this work to reduce the waiting period, the new car will be delivered soon
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बैकलॉग कम करने के लिए कंपनी इस तरीके को अपनाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन को बढ़ा सकती है। मानेसर प्लांट में उत्पादन को दो लाख यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। जिसके बाद ये आंकड़ा 17 लाख तक हो सकता है। इनके अलावा मारुति साल 2025 तक सोनीपत में भी नया प्लांट शुरू करने वाली है। जिसकी क्षमता पहले चरण में 2.5 लाख यूनिट्स की होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

कितना है प्रोडक्शन

Maruti is doing this work to reduce the waiting period, the new car will be delivered soon
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मौजूदा समय में कंपनी मानेसर और गुरूग्राम प्लांट में वाहनों का उत्पादन करती है। इन दोनों प्लांट में कंपनी 15 लाख यूनिट्स का उत्पादन करती है। गुरूग्राम प्लांट में अर्टिगा, एक्सएल6 और ईको जैसी कारों को बनाया जाता है। मानेसर प्लांट में कंपनी ऑल्टो, एस प्रेसो, वैगन आर, सेलेरियो, ब्रेजा और डिजायर जैसी कारों को बनाती है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed