सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: जून में मारुति सुजुकी इन कारों पर दे रही है भारी छूट, जानें कितना होगा फायदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 07:01 PM IST
सार

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने इस महीने अपने वाहनों पर बंपर छूट का एलान किया है।

विज्ञापन
maruti suzuki car offers june 2022 maruti suzuki discount june 2022 maruti suzuki cars
Maruti S-Cross - फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने इस महीने अपने वाहनों पर बंपर छूट का एलान किया है। बेनिफिट पैकेज में जो कारें शामिल हैं, वे मारुति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बिक्री की जाती हैं। इस महीने के डिस्काउंट ऑफर्स के लिए चुने गए मॉडलों में Ignis (इग्निस), Ciaz (सियाज) और S-Cross (एस-क्रॉस) हैं। हालांकि नेक्सा डीलरशिप की अन्य दो कारों, Baleno (बलेनो) और XL6, को ऑफर स्कीम में शामिल नहीं किया गया है। इन हैचबैक और एमपीवी कारों को हाल ही में उनके फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लॉन्च किया गया था। यहां आपको बता रहें कि डिस्काउंट ऑफर्स के लिए चुने गए मॉडलों पर कितनी छूट मिल रही है। 
Trending Videos
maruti suzuki car offers june 2022 maruti suzuki discount june 2022 maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ignis
नेक्सा मॉडल में सबसे किफायती मॉडल Maruti Ignis (मारुति इग्निस) है। कार निर्माता कंपनी हैचबैक के मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट पर 23,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा इग्निस पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। मारुति जल्द ही आने वाले दिनों में इग्निस का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki car offers june 2022 maruti suzuki discount june 2022 maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ciaz
Maruti Ciaz (मारुति सियाज) मिड-साइज कॉम्पैक्ट सेडान भी बेनिफिट ऑफर्स में शामिल है। मारुति सियाज पर ऑफर पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। हालांकि इस गाड़ी पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा ऑफर में 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Ciaz का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Slavia और Volkswagen Virtus से है। 
maruti suzuki car offers june 2022 maruti suzuki discount june 2022 maruti suzuki cars
Maruti Suzuki S-Cross - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti S-Cross
Maruti S-Cross (मारुति एस-क्रॉस) इस साल बंद हो सकती है क्योंकि कार निर्माता ने इस साल के आखिर में ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस की प्रतिद्वंद्वी को लॉन्च किया था। हालांकि, कार निर्माता ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मॉडल को बंद करने की घोषणा नहीं की है। जून में मारुति एस-क्रॉस एसयूवी पर 12000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके साथ ही 25000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
maruti suzuki car offers june 2022 maruti suzuki discount june 2022 maruti suzuki cars
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
उम्मीद की जा रही है कि मारुति सुजुकी इस साल के आखिर में एक नए मॉडल को लॉन्च करेगी जिसका कोडनेम YFG है। टोयोटा की आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी पर आधारित कॉम्पैक्ट एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। नई मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस साल त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed