सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Fronx CNG: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी अवतार में लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx CNG Launched in India Know Price Mileage Features Specs
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने हाल ही में लॉन्च हुई Fronx (फ्रोंक्स) एसयूवी को सीएनजी पावरट्रेन के साथ पेश किया है। इसे दो वैरिएंट्स - सिग्मा और डेल्टा में बेचा जाएगा। इनकी कीमत 8.41 लाख रुपये और 9.27 लाख रुपये तय की गई है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मारुति सुजुकी का दावा है कि फ्रोंक्स सीएनजी 28.51 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी। Maruti Suzuki Fronx CNG का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Exter CNG से होगा।
Trending Videos
Maruti Suzuki Fronx CNG Launched in India Know Price Mileage Features Specs
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन पावर और गियरबॉक्स
फ्रोंक्स सीएनजी को पावर देने वाला वही 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है। यह 6,000 आरपीएम पर 88.50 बीएचपी का अधिकतम पावर आउटपुट और 4,400 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। सीएनजी पर चलने पर, पावर आउटपुट 6,000 आरपीएम पर 76 बीएचपी तक कम हो  जाता है और टॉर्क आउटपुट 4,300 आरपीएम पर 98.5Nm तक कम हो जाता है। सीएनजी पावरट्रेन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx CNG Launched in India Know Price Mileage Features Specs
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
सिर्फ पेट्रोल इंजन मॉडल के साथ फ्रोंक्स में, 1.2-लीटर इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड एएमटी का ऑप्शन भी मिलता है। मारुति सुजुकी ने फ्रोंक्स के लिए बलेनो आरएस से 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लिया है। यह अधिकतम 98 बीएचपी का पावर और 148 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
Maruti Suzuki Fronx CNG Launched in India Know Price Mileage Features Specs
Maruti Suzuki BS6 Phase 2 Cars - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी के पास इस समय सीएनजी वाहनों का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। उन्होंने भारतीय बाजार में 1.4 मिलियन (14 लाख) से ज्यादा एस-सीएनजी वाहन बेचे हैं। फिलहाल, कंपनी 15 सीएनजी मॉडल की बिक्री करती है। जब निर्माता ने डीजल इंजन से आगे बढ़ने का फैसला किया तो उन्होंने सीएनजी पावरट्रेन पर जोर देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx CNG Launched in India Know Price Mileage Features Specs
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एवं सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “FRONX S-CNG, अपनी नए जमाने की अपील और डायनेमिक रोड प्रेजेंस के साथ, उन ग्राहकों के लिए है जो न सिर्फ दिल से बेहतर सोचते हैं बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूक भी हैं। इस साल के ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने के बाद से, FRONX को अपनी स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज, एडवांस्ड पावरट्रेन और प्रीमियम टेक्नोलॉजी के कारण जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed