अगर आप मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई में फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 से उसके विभिन्न मॉडलों की कीमतों में अधिकतम 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति सुजुकी की कारें, कीमतों में ₹30,000 तक बढ़ोतरी
अगर आप देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 से अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। इनपुट लागतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी ने कितना और कब से दाम बढ़ाने का फैसला किया है?
कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर अगस्त से लागू होने वाली इस मूल्य वृद्धि के प्रमुख विवरण साझा किए हैं:
-
₹30,000 तक का इजाफा:
मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो के अलग-अलग मॉडलों के आधार पर 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। -
लागू होने की तारीख:
गाड़ियों के नए और बढ़े हुए दाम अगस्त 2026 से प्रभावी होंगे। -
मॉडल के हिसाब से अलग बढ़ोतरी:
किस मॉडल पर कितने रुपये बढ़ेंगे, इसका सटीक आंकड़ा मॉडल दर मॉडल अलग-अलग होगा। -
विस्तृत व्हीकल पोर्टफोलियो: पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में सेडान, छोटी गाड़ियां और एसयूवी शामिल हैं। इनमें शुरुआती स्तर की S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी व्हीकल Invicto शामिल हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 3.5 लाख रुपये से लेकर 28.70 लाख रुपये के बीच हैं।
कार कंपनी ने गाड़ियां महंगी करने की असली वजह क्या बताई है?
कंपनी के मुताबिक, लागत के बढ़ते बोझ को खुद वहन करने के बावजूद कीमतें बढ़ाना उसकी मजबूरी बन गया है:
-
इनपुट कॉस्ट और महंगाई का दबाव:
कंपनी ने बताया कि लगातार बढ़ती इनपुट लागत, मुद्रास्फीति के ऊंचे स्तर और प्रतिकूल लागत माहौल के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। -
लागत घटाने के प्रयास:
मारुति ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ महीनों में उसने लागत में कटौती के उपायों के जरिए इस प्रभाव को कम करने की हर संभव कोशिश की। लेकिन अब बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। -
ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव:
कंपनी का कहना है कि वह यह सुनिश्चित कर रही है कि इस बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े। -
पश्चिम एशिया संघर्ष का असर:
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने वैश्विक व्यापार मार्गों और ऊर्जा बाजारों को बाधित कर दिया है। जिससे प्रमुख इनपुट सामग्रियों की कीमतें बढ़ गई हैं और कंपनियों को ग्राहकों पर यह बोझ डालना पड़ रहा है।
क्या अन्य ऑटो कंपनियां भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा रही हैं?
बढ़ती महंगाई के इस दौर में केवल मारुति ही नहीं, बल्कि उद्योग की अन्य दिग्गज कंपनियां भी कीमतें बढ़ा रही हैं:
-
मारुति की पिछली मूल्य वृद्धि:
रॉयटर्स के अनुसार, मारुति ने जून महीने से भी अपने वाहनों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाए थे। हालांकि तब कुछ एंट्री-लेवल कारों को इससे बाहर रखा गया था। -
प्रतिस्पर्धी कंपनियों के कदम:
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) अपनी गाड़ियों के दाम दो बार बढ़ा चुकी है। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने एक-एक बार कीमतें बढ़ाई हैं।
जून की बढ़ोतरी में क्या थी 'प्राइस प्रोटेक्शन' स्कीम और क्या अगस्त में यह दोबारा मिलेगी?
मई में जून की मूल्य वृद्धि के एलान के वक्त मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को राहत देने के लिए एक खास योजना पेश की थी:
-
प्राइस प्रोटेक्शन विंडों:
कंपनी ने ऑल्टो K10 (Alto K10), एस-प्रेसो (S-Presso), सेलेरियो (Celerio) और वैगनआर (WagonR) जैसी छोटी कारों की बुकिंग पर 14 जून तक प्राइस प्रोटेक्शन दिया था। यानी 14 जून या उससे पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को पुरानी कीमत पर ही कार देने की सुरक्षा दी गई थी। -
डीलर पार्टनर्स की अपील:
मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने पीटीआई को बताया था कि उनके चैनल पार्टनर्स की मांग बेहद सरल थी। जो ग्राहक हिम्मत जुटाकर कार खरीदने आगे आ रहा है, उसे बढ़ी हुई कीमत से पीछे नहीं हटना चाहिए। इसलिए छोटी कारों के खरीदारों के लिए यह विंडो दी गई थी। -
पहली बार कार खरीदने वालों को फायदा:
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महंगाई के दौर में गाड़ियों को खरीदने का सामर्थ्य बनाए रखना था। जिससे पहली बार कार खरीदने वालों को बड़ा फायदा मिला और देश में मोटराइजेशन को बढ़ावा मिला। -
अगस्त को लेकर अनिश्चितता:
अब यह देखना बाकी है कि क्या अगस्त में होने जा रही इस नई मूल्य वृद्धि से पहले भी मारुति सुजुकी ऐसी ही कोई प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम लागू करेगी या नहीं।