{"_id":"62c94fd734e4e30a0c6ce78b","slug":"maruti-suzuki-s-cross-discontinued-in-india-maruti-suzuki-discontinues-6-variants-of-s-presso","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki: मारुति ने S-Cross एसयूवी की बंद, S-Presso के 6 वैरिएंट्स भी खत्म, अब मिलेंगे सिर्फ ये दो ट्रिम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki: मारुति ने S-Cross एसयूवी की बंद, S-Presso के 6 वैरिएंट्स भी खत्म, अब मिलेंगे सिर्फ ये दो ट्रिम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 03:22 PM IST
सार
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) अपने पोर्टफोलियो में कई बदलाव कर रही है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी S-Presso (एस-प्रेसो) हैचबैक कार के सभी 6 बेसिक वैरिएंट्स को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti S-Cross and Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Link Copied
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) अपने पोर्टफोलियो में कई बदलाव कर रही है। वाहन निर्माता ने अपनी S-Presso (एस-प्रेसो) हैचबैक कार के सभी 6 बेसिक वैरिएंट्स को बंद कर दिया है। मारुति सुजुकी ने S-Presso के स्टैंडर्ड, LXi, VXi, VXi AMT और VXi CNG वैरिएंट्स को अपने लाइनअप से हटा दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, मारुति सुजुकी ने ऑल्टो हैचबैक के तीन वैरिएंट्स को बंद कर दिया था।
Trending Videos
2 of 5
Maruti Suzuki S-Cross
- फोटो : For Reference Only
S-Cross हुई बंद
इतना ही नहीं मारुति सुजुकी ने S-Cross (एस-क्रॉस) एसयूवी को बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई नेक्सा डीलरशिप ने पुष्टि की है कि Maruti S-Cross को भारत में बंद कर दिया गया है और डीलर अंतिम उपलब्ध स्टॉक तक ग्राहकों को इसकी बिक्री करेंगे। दरअसल एस-क्रॉस का सिर्फ मैनुअल वर्जन उपलब्ध है, वह भी सीमित संख्या में।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso 8 वैरिएंट्स में उपलब्ध
Maruti Suzuki S-Presso के रेगुलर वैरिएंट्स ऑप्शंस को हटाने के साथ, एस-प्रेसो हैचबैक अब 8 वैरिएंट ऑप्शन - Standard (O), LXi (O), LXi (O) CNG, VXi (O), VXi (O) AMT, VXi (O) CNG, VXi Plus और VXi Plus AMT में उपलब्ध होगा। लाइनअप में बदलाव के साथ, एस-प्रेसो के सबसे किफायती AMT वर्जन - VXi (O) AMT की कीमत 5.19 लाख रुपये है। जबकि सीएनजी लाइनअप 5.38 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
4 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso की ब्रांडिंग
S-Presso मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में दूसरी पेशकश है। एस-प्रेसो कार निर्माता द्वारा एसयूवी के क्रेज को भुनाने की एक कोशिश है क्योंकि मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो को एक छोटी एसयूवी की तरह ब्रांडिंग के लिए भरपूर कोशिश की है। हालांकि, उभरे हुए बॉडीवर्क और एसयूवी की महज ब्रांडिंग के अलावा, एस-प्रेसो मूल रूप से वही कार है जो एंट्री-लेवल सेगमेंट में मारुति सुजुकी की दूसरी कार ऑल्टो है।
विज्ञापन
5 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
इंजन और माइलेज
S-Presso में नैचुरली एस्पिरेटेड 998cc K10B इंजन मिलता है जो पेट्रोल और CNG पर चल सकता है। पेट्रोल के साथ, K10B इंजन 5,500rpm पर 67bhp और 3,500rpm पर 90Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। सीएनजी पर स्विच करने से ये आंकड़े 5,500rpm पर सिर्फ 58bhp और 3,500rpm पर 78Nm पीक टॉर्क तक कम हो जाते हैं। S-Presso का पेट्रोल वर्जन 21.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि CNG वैरिएंट 31.19 किमी प्रति किलो का माइलेज देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।