सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने मार्च में की 1,37,658 यूनिट्स की बिक्री, दर्ज हुआ अब तक का सबसे ज्यादा मासिक निर्यात

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki sales march 2022 maruti suzuki sales figures 2022 auto sales numbers march 2022
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Twitter
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मार्च में भारतीय बाजार में 1,37,658 यूनिट्स की बिक्री की है, जिससे मासिक बिक्री के आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने निर्यात में नई ऊंचाईयों को दर्ज करना जारी रखा है। मार्च में 26,496 वाहनों के साथ मारुति ने अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात दर्ज किया। मारुति ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,652,653 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ वित्तीय वर्ष का समापन किया। कुल बिक्री में 1,365,370 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, 48,907 यूनिट्स की अन्य ओईएम को बिक्री और 2,38,376 यूनिट्स का अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात शामिल है। 
Trending Videos
maruti suzuki sales march 2022 maruti suzuki sales figures 2022 auto sales numbers march 2022
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Twitter
इन कारणों से बिक्री पर पड़ा असर
भारत में ज्यादातर अन्य कार निर्माताओं की तरह, मारुति सुजुकी ने भी आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों और चिप संकट के कारण बिक्री में गिरावट दर्ज की है। कार निर्माता ने एक बयान जारी कर कहा, "वित्त वर्ष 2021-22 में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का वाहनों के उत्पादन पर कुछ प्रभाव पड़ा। कंपनी ने प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव उपाय किए। चूंकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति की स्थिति अप्रत्याशित बनी हुई है, इसलिए वित्त वर्ष 2022-23 में भी उत्पादन की मात्रा पर इसका कुछ प्रभाव पड़ सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki sales march 2022 maruti suzuki sales figures 2022 auto sales numbers march 2022
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ग्राहकों के पसंदीदा मॉडल
मारुति की छोटी कारें, जिनमें Alto (ऑल्टो), Swift (स्विफ्ट), WagonR (वैगनआर), Baleno (बलेनो), Dzire (डिजायर) शामिल हैं, ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई हैं। इन कारों ने बड़ी संख्या में ग्राहकों को आकर्षित करना जारी रखा है और भारत में मारुति की बिक्री का आधार बनी हुई हैं। पिछले साल मार्च की तुलना में मामूली गिरावट के बावजूद, नौ ऐसी कारों ने पिछले महीने कुल बिक्री मात्रा में 97,805 यूनिट्स का योगदान दिया। 
maruti suzuki sales march 2022 maruti suzuki sales figures 2022 auto sales numbers march 2022
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
कई नई कारें हुईं लॉन्च, कई आनेवाली हैं
मारुति सुजुकी इस साल नए लॉन्च की रफ्तार तेज कर रही है। कार निर्माता ने हाल ही में नई Celerio (सेलेरियो) और इसका सीएनजी वर्जन, WagonR और 2022 Baleno लॉन्च किया है। इस महीने के आखिर में Ertiga और XL6 MPV के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
maruti suzuki sales march 2022 maruti suzuki sales figures 2022 auto sales numbers march 2022
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करेगी। इस साल के आखिर में, यह Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए एक नई कॉम्पैक्ट SUV में भी लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed