सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 हुई लॉन्च, मिला ज्यादा पावरफुल इंजन और माइलेज, जानें कीमत और नए फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki swift facelift 2021 launched in india maruti suzuki swift facelift 2021 price in india maruti suzuki swift new model 2021 launch date in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti swift 2021 mileage
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू Maruti Suzuki Swift 2021 (मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार स्विफ्ट को बिलकुल नए अवतार में उतारा है। नई 2021 Maruti Swift फेसलिफ्ट को 5 वेरिएंटस में लॉन्च किया गया है। मारुति कार प्रेमियों को इस मॉडल का काफी समय से इंतजार था। कंपनी ने नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट को सालाना अपडेट्स देने के साथ ही इसमें कई बदलाव किए गए हैं। नई स्विफ्ट 2021 में नए रंगों, नए इंजन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। 
Trending Videos
maruti suzuki swift facelift 2021 launched in india maruti suzuki swift facelift 2021 price in india maruti suzuki swift new model 2021 launch date in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti swift 2021 mileage
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
वेरिएंट्स और कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021 हैचबैक के बेस LXI वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होती है। और टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXI+ डुअल टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये तक जाती है। नई स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है - LXI (एलएक्सआई), VXI (वीएक्सआई), ZXI (जेडएक्सआई), ZXI+ (जेडएक्सआई+) और ZXI+ Dual Tone (जेडएक्सआई+ डुअल टोन)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki swift facelift 2021 launched in india maruti suzuki swift facelift 2021 price in india maruti suzuki swift new model 2021 launch date in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti swift 2021 mileage
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
हर वेरिएंट की कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट VXI वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.36 लाख रुपये है और VXI AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) वेरिएंट के लिए 6.86 लाख रुपये की कीमत चुकानी होगी। ZXI की कीमत 6.99 लाख रुपये है और ZXI AGS की कीमत 7.49 लाख रुपये है। ZXI+ की कीमत 7.77 लाख रुपये है और ZXI+ AGS की कीमत 8.27 लाख रुपये है। ZXI+ डुअल टोन की कीमत 7.91 लाख रुपये है। जबकि ZXI+ डुअल टोन AGS की कीमत 8.41 लाख रुपये तय की गई है। सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं। 
maruti suzuki swift facelift 2021 launched in india maruti suzuki swift facelift 2021 price in india maruti suzuki swift new model 2021 launch date in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti swift 2021 mileage
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
नई स्विफ्ट को पेश करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में मार्केंटिंग और सेल्स के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "2005 में लॉन्चिंग के बाद से, स्विफ्ट ने भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में क्रांति ला दी है। अपने स्पोर्टी प्रदर्शन और सड़क पर दमदार मौजूदगी के साथ स्विफ्ट भीड़ में भी व्यक्तित्व को उभारती है। आधुनिक युग के ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इस युग की कार को डिजाइन किया गया था।"
 
विज्ञापन
maruti suzuki swift facelift 2021 launched in india maruti suzuki swift facelift 2021 price in india maruti suzuki swift new model 2021 launch date in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti swift 2021 mileage
Maruti Suzuki Swift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
ज्यादा पावरफुल इंजन
नई स्विफ्ट 2021 में आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ अगले नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज 1.2-लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 66 KW पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed