सब्सक्राइब करें

Matter: 21 नवंबर को लॉन्च होगी मैटर की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, मोहल लालभाई ने कहा- अविश्वसनीय रूप से है अनोखी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Matter Electric Motorcycle Matter to launch its first sports electric Bike on 21st November 2022 News in Hindi
Matter Liquid Cooled Motor - फोटो : Matter
टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप कंपनी Matter (मैटर) ने शनिवार को एलान किया कि वह 21 नवंबर 2022 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। ट्रेलवे और रोडवेज के लिए बिल्कुल सही, बाइक को सख्त प्रॉडक्ट टेस्टिंग के साथ ग्राउंड-अप नजरिए के साथ डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। पूरी तरह से स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भारत का पहला लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक होगा। सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इसकी टेस्टिंग बहुत कड़ाई से की गई है।
Trending Videos
Matter Electric Motorcycle Matter to launch its first sports electric Bike on 21st November 2022 News in Hindi
L to R - Arun Pratap Singh, Saran Babu, Mohal Lalbhai and Kumar Prasad Telikepalli - फोटो : Matter
आनेवाली नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल के शुरुआती बैच को कंपनी के अहमदाबाद में नए चांगोदर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। 2,00,000 वर्ग फुट में फैले इस मैन्युफेक्चरिंग प्लांट हर साल 60,000 यूनिट्स का उत्पादन करेगी। इस प्लांट में उत्पादन को हर वर्ष 2,00,000 यूनिट्स तक बढ़ाया जा सकता है। आने वाले वर्षों में कंपनी सीधे तौर पर और अप्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Matter Electric Motorcycle Matter to launch its first sports electric Bike on 21st November 2022 News in Hindi
Matter Logo - फोटो : Matter
कंपनी अपने संभावित ग्राहकों को कनेक्टेड एक्सपीरियंस देने के मकसद के साथ अपने एक्सपीरियंस सेंटर और डीलरशिप मॉडल के जरिए एक सर्वव्यापी दृष्टिकोण के साथ बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही है। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 4 चरणों में बनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत टियर 1 बाजारों से होगी, फिर पूरे भारत में। 
Matter Electric Motorcycle Matter to launch its first sports electric Bike on 21st November 2022 News in Hindi
Matter Drive 1.0 Liquid Cooled Motor - फोटो : Matter
मैटर के ग्रुप फाउंडर और सीईओ मोहल लालभाई ने कहा, "हम अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक की आधिकारिक रिलीज की तारीख का एलान करते हुए रोमांचित हैं। हमें विश्वास है कि हमने सवारों के आनंद लेने के लिए अविश्वसनीय रूप से कुछ अद्वितीय बनाया है, और आखिर में इसे पूरी तरह से स्वदेशी बाइक के रूप में एक्शन में देखकर हमें खुशी हो रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की दुनिया में एक श्रेणी के रूप में मोटरसाइकिलों के लिए अभी बहुत बड़ा बाजार है और यह अभी काफी फलेगी-फूलगी। हमें अपने काम पर गर्व है और अब इसे उपभोक्ताओं को दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।" 
विज्ञापन
Matter Electric Motorcycle Matter to launch its first sports electric Bike on 21st November 2022 News in Hindi
Matter Energy 1.0 - फोटो : Matter
मैटर के ग्रुप को-फाउंडर और सीओओ अरुण प्रताप सिंह ने कहा, "ईवी अभी भी शुरुआती चरण में है, और यह जरूरी है कि हम एक ऐसे सर्वव्यापी अनुभव में निवेश करें जो संभावित उपभोक्ताओं और बड़े ईवी उत्साही समुदाय के बीच लंबे समय तक ब्रांड आत्मीयता और विश्वास का निर्माण करे। हम अपने नेटवर्क भागीदारों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को रिटेल एक्सपीरियंस के जरिए उभरती श्रेणी के बारे में और अधिक समझने में मदद मिल सके। हमारा मकसद बेस्ट कस्टमर एक्सपीरिसंय के लिए सभी टचप्वाइंट को ऑप्टिमाइज करना है, न कि सिर्फ बिक्री को बढ़ाना।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed