सब्सक्राइब करें

Matter E-Bike: मैटर ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक की पेश, मोहल लालभाई ने कहा- राइडिंग का भविष्य

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Matter Electric Motorcycle  Matter unveils India’s First Geared Electric Motorbike Calls it Future of Riding
Matter Electric Motorcycle - फोटो : Amar Ujala
अहमदाबाद स्थित टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप Matter (मैटर) ने देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है। यह कंपनी का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव है और इसे ऊबड़-खाबड़ सड़कों और रोडवेज दोनों पर सफर करने के लिए डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। ग्राउंड-अप और इन-हाउस से निर्मित, इलेक्ट्रिक वाहन अहमदाबाद में कंपनी के प्लांट से निर्मित किया जाएगा और देश के प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने सोमवार को बाइक से पर्दा उठाया है और इसकी कीमत का एलान होना बाकी है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू की जाएगी। 
Trending Videos
Matter Electric Motorcycle  Matter unveils India’s First Geared Electric Motorbike Calls it Future of Riding
Matter Electric Motorcycle - फोटो : Matter
संस्थापक और समूह के सीईओ, मोहाल लालभाई ने कहा, “यह अरुण, प्रसाद, सरन और मैटर के 300 इनोवेटर्स के साथ की यात्रा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। कई पहल के साथ, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यह मोटरसाइकिल हमें उस भविष्य की ओर ले जाएगी जिसका हम सभी ने सपना देखा है। हमारी दृष्टि ने हमें यथास्थिति को चुनौती देने, लक्ष्य के प्रति निरंतर और लचीला बने रहने और चपलता के साथ कठिन रास्ते पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। आज हम भारत के इलेक्ट्रिफिकेशन की यात्रा को तेज कर रहे हैं क्योंकि भारत मोटरबाइकों पर सवार है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Matter Electric Motorcycle  Matter unveils India’s First Geared Electric Motorbike Calls it Future of Riding
Matter Energy 1.0 - फोटो : Matter
पावर पैक
इस इलेक्ट्रिक मोटरबाइक में एक इंटीग्रेटेड, हाई एनर्जी डेंसिटी, 5 kWh पावर पैक, मैटर एनर्जी 1.0 मिलता है। पावर पैक को भारतीय पर्यावरण और उपयोग की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन-हाउस विकसित किया गया है और यह एक इंटीग्रेटेड यूनिट है जिसमें बैटरी पैक, बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस), ड्राइव ट्रेन यूनिट (डीटीयू), पावर कंवर्जन मॉड्यूल और अन्य सुरक्षा शामिल हैं। 

पैक में इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंट थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम (आईआईटीएमएस ) सहित कई पेटेंट टेक्नोलॉजी हैं जो एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं जो पैक के सभी कंपोनेंट के ऑप्टिमम परफॉर्मेंस को सुनिश्चित करती हैं, जो इसे भारत का पहला लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बैटरी पैक भी बनाती है। इस पैक पर लगा सुपर स्मार्ट बीएमएस लगातार दक्षता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए सिस्टम की निगरानी और अनुकूलन करता रहता है। पावर पैक प्रमुख स्थानों पर कई सेंसर से लैस है जो तापमान, करंट और वोल्टेज जैसे मापदंडों पर एक नियमित नजर रखता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरा सिस्टम हमेशा जरुरी ऑपरेटिंग रेंज के भीतर ही अपना काम करता रहे। 
Matter Electric Motorcycle  Matter unveils India’s First Geared Electric Motorbike Calls it Future of Riding
Matter Drive 1.0 Liquid Cooled Motor - फोटो : Matter
ड्राइवट्रेन
ब्रांड का कहना है कि एक हाई-क्वालिटी और स्मूद राइडिंग के लिए, मैटर ने मैटर ड्राइव 1.0 विकसित किया है। यह एक क्रांतिकारी प्रोपल्शन सिस्टम जो मैटर हाइपरशिफ्ट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ती है, जो राइडर को पावर डिलीवरी का पूरा कंट्रोल देती है। प्रोप्राइटरी सेक्वेंशियल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया 10.5kW इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइवट्रेन के परफॉरमेंस रेंज को बढ़ाता है और लगातार पावर डिस्ट्रीब्यूशन, फ्लैट टॉर्क और एफिशिएंसी प्रदान करता है जैसे कोई अन्य नहीं कर पाता। 

पेटेंट लिक्विड कूलिंग तकनीक जो रोटर और स्टेटर को एक साथ ठंडा करती है, इलेक्ट्रिक मोटर से तेजी से गर्मी निकालने में सक्षम होती है, तब भी जब वाहन चल नहीं रहा हो। ड्राइवट्रेन को मैटर की अत्याधुनिक सुविधा में व्यापक टेस्टिंग और सत्यापन के अधीन किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह न सिर्फ एआईएस 041 और आईपी65 जैसे प्रदर्शन और सुरक्षा पर विकसित कड़े मानकों को पूरा करता है बल्कि जरूरी एक्सट्रीम परफॉर्मेंस को पूरा करने में भी सक्षम है। 
विज्ञापन
Matter Electric Motorcycle  Matter unveils India’s First Geared Electric Motorbike Calls it Future of Riding
Matter Charge 1.0 Dual Mode Converter - फोटो : Matter
चार्जिंग सिस्टम
मोटरबाइक एक सामान्य कनेक्टर के जरिए स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। यह ई-बाइक एक स्टैंडर्ड ऑन-बोर्ड 1kW इंटेलिजेंट चार्जर, मैटरचार्ज 1.0 से लैस है, जो किसी भी 5A, 3-पिन प्लग पॉइंट पर वाहन को चार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। ऑन-बोर्ड चार्जर वाहन को 5 घंटे से भी कम समय में चार्ज कर सकता है और इसमें ओवर चार्ज प्रोटेक्शन भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed