सब्सक्राइब करें

Matter EV: आ रही है नई इलेक्ट्रिक बाइक, मेड इन इंडिया लिक्विड-कूल्ड मोटर का होगा इस्तेमाल, जानें इसकी खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Matter Unveils new logo EV Startup Announces to launch Electric Motorcycle in November 2022
Matter Liquid Cooled Motor - फोटो : Matter
अहमदाबाद स्थित टेक्नोलॉजी और ईवी स्टार्टअप Matter (मैटर) ने एलान किया है कि वह भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नवंबर 2022 में लॉन्च करेगी। टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप ने भारत के लिए इन-हाउस बनी टेक्नोलॉजी को दिखाते हुए अपने पहले TechDay (टेकडे) की मेजबानी की। कंपनी ने इवेंट में अपने नए लोगो और ब्रांड पहचान को भी पेश किया। कंपनी ने एक टीजर वीडियो में आनेवाली ई-मोटरसाइकिल के लोगो को दिखाया। 


इस दौरान मैटर ने अपने दो नए उत्पादों - Matter Drive 1.0 motor (मैटर ड्राइव) 1.0 मोटर और Dual Mode converter (डुअल मोड कनवर्टर) का भी एलान किया, जिसके लिए कंपनी के पेटेंट को मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बताया कि उनकी ये टेक्नोलॉजी और इनोवेशन उनकी जल्द आनेवाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में इस्तेमाल की गई हैं, जो राइडिंग का एक अलग ही एक्सपीरियंस देगी। 
Trending Videos
Matter Unveils new logo EV Startup Announces to launch Electric Motorcycle in November 2022
L to R - Arun Pratap Singh, Saran Babu, Mohal Lalbhai and Kumar Prasad Telikepalli - फोटो : Matter

यह इवेंट आईआईएम अहमदाबाद के कैंपस में कैपिटल इनक्यूबेशन इनसाइट्स एवरीथिंग (CIIE.Co) में आयोजित किया गया। जिसे मैटर के संस्थापक और ग्रुप सीईओ, मोहल लालभाई और मैटर के संस्थापक और ग्रुप सीटीओ कुमार प्रसाद तेलिकेपल्ली, मैटर के संस्थापक अरुण प्रताप सिंह और संस्थापक शरण बाबू ने होस्ट किया। 

भारत में ईवी क्रांति की शुरुआत के साथ ही, ईवी सेक्टर अपनी तकनीकी प्रगति और खामियों के साथ विकसित हो रहा है। जिसके कारण ओरिजिनल इक्यूपमेंट मैन्युफेक्चर्र (OEM, ओईएम) के लिए वाहनों के निर्माण के लिए नए मोर्चे और अनछुई सीमाएं खुल गई हैं। मैटर ने पिछले तीन वर्षों में ड्राइवट्रेन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी सिस्टम, चार्जर और कनेक्टेड एक्सपीरियंस जैसे अहम कंपोनेंट्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक इन-हाउस हाइपर स्केलेबल टेक्नोलॉजी का भंडार तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Matter Unveils new logo EV Startup Announces to launch Electric Motorcycle in November 2022
Matter Drive 1.0 Liquid Cooled Motor - फोटो : Matter

मैटर के पेटेंट्स की खासियतें


Matter Drive 1.0 (Liquid Cooled Motor):
मैटर ड्राइव 1.0 एक रेडियल फ्लक्स मोटर है जिसमें ऑप्टिमम टॉर्क डिलीवरी हासिल करने के लिए फ्लक्स गाइड के एक नए आर्किटेक्चर और एक हल्के ड्राइवट्रेन को हासिल करने के लिए एडवांस्ड सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, यह ईवी ड्राइवट्रेन प्लेटफॉर्म लिक्विड कूलिंग के साथ एक इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंट थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आता है। लिक्विड कूलिंग सिस्टम की खासियत यह है कि यह इलेक्ट्रिक मोटर के कई कंपोनेंट्स जैसे कि स्टेटर और रोटर को, एक इनलेट और एक आउटलेट का इस्तेमाल करके एक साथ ठंडा कर सकता है। इस सिस्टम का फायदा यह होता कि इलेक्ट्रिक मोटर से गर्मी को तेजी से निकाला जा सकता है। 
Matter Unveils new logo EV Startup Announces to launch Electric Motorcycle in November 2022
Matter Charge 1.0 Dual Mode Converter - फोटो : Matter
Matter Charge 1.0 (Dual Mode Converter):
मैटर चार्ज 1.0 (डुअल मोड कन्वर्टर) की खासियत है कि इसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहन कम कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करते हुए किसी सिंगल-फेज या थ्री-पेज एसी पावर सोर्स से चार्ज किया जा सकता है। इससे वाहन का कुल वजन कम हो जाता है। जिससे उत्पादन लागत को कम रखते हुए कंपनी पावर डेंसिटी और दक्षता को बढ़ा सकती है।

इन मंजूर हो चुके पेटेंट्स के अलावा, मैटर अपने ड्राइवट्रेन, पावर पैक, चार्जर, कंट्रोल और अन्य संबंधित टेक्नोलॉजी के लिए ज्यादा पेटेंट हासिल करने की प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन
Matter Unveils new logo EV Startup Announces to launch Electric Motorcycle in November 2022
Matter Logo - फोटो : Matter
क्या है लोगो का मतलब
नए लोगो के डिटेल्स के बारे में बात करें तो, मैटर का कहना है कि नया लोगो अहम मूल्यों, बढ़ती ताकत, प्रगति और भविष्य के निर्माण की इच्छा का प्रतीक है जो टेक्नोलॉजी और इकोलॉजी के लिए जवाबदेह है। लोगो में M चार चीजों के लिए एक रास्ते का प्रतिनिधित्व करता है - टेक्नोलॉजी जो मंत्रमुग्ध कर देती है, जीवन को सरल बनाने के लिए नए इनोवेशन, त्रुटिहीन डिजाइन, और ढाल जो अच्छी ऊर्जा के लिए खड़ा है, चाहे कुछ भी हो जाए।

मैटर के संस्थापक और ग्रुप सीईओ मोहल लालभाई ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहनों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए, यह जरूरी है कि हम नया सोचें, आवश्यक प्रगति को डिकोड करें, और प्रॉडक्ट डेवलपमेंट के लिए टेक्नोलॉजी का फायदा उठाएं। आज जिस बात पर मुझे गर्व है, वह यह है कि हमारी इनोवेशन (नवाचार) संस्कृति ने इलेक्ट्रिक वाहन के कई क्षेत्रों में अहम और प्रमुख टेक्नोलॉजी को सक्षम किया है। हमारी आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एक ऐसा प्रॉडक्ट है जो कोर टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है, जिसे इन-हाउस विकसित किया गया है। यह एक नए युग की मोबिलिटी, कनेक्टेड एक्सपीरियंस के युग की शुरुआत करेगा और एक स्थायी और आविष्कारशील भारत के भविष्य को आकार देगा।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed