सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz EQS 580: 857 किमी रेंज वाली मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQS 580 Electric Luxury Sedan Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mercedes-Benz EQS 580 - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने भारत में EQS 580 को 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान को भारत में पुणे के नजदीक चाकन में ब्रांड के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में स्थानीय रूप से एसेंबल किया गया है। यह EQC और EQS 53 AMG के बाद इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड EQ में लॉन्च होने वाला तीसरा मॉडल है। 
Trending Videos
Mercedes-Benz EQS 580 Electric Luxury Sedan Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mercedes-Benz EQS 580 - फोटो : Mercedes-Benz
इंजन और स्पीड
Mercedes-Benz EQS 580 में 107.8kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। यह दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है, जो फ्रंट और रियर एक्सल पर लगाए गए हैं। इनका कंबाइंड पावर आउटपुट 523 bhp और 855 Nm का टार्क है। भले ही परफॉर्मेंस के आंकड़े EQS 53 AMG से कम हैं, लेकिन यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सि्रफ 4.3 सेकंड में पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQS 580 Electric Luxury Sedan Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mercedes-Benz EQS 580 - फोटो : Mercedes-Benz
ड्राइविंग रेंज
कार का सिस्टम 200kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में मर्सिडीज का दावा है कि यह 15 मिनट में चार्जिंग में 300 किमी की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि Mercedes-Benz EQS 580 कार सिंगल चार्ज में ARAI- प्रमाणित 857 किमी की  रेंज देती है। 
Mercedes-Benz EQS 580 Electric Luxury Sedan Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mercedes-Benz EQS 580 - फोटो : Mercedes-Benz
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो Mercedes-Benz EQS 580 (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580) में EQS 53 AMG की तुलना में एक टोंड-डाउन लुक दिया गया है और उसकी तुलना में यह थोड़ी छोटी भी है। EQS 53 AMG की लंबाई 5,223mm है, जबकि EQS 580 की लंबाई 5,216mm है। AMG में वर्टिकल स्टैल्स हैं, जबकि EQS 580 के फ्रंट ग्रिल में मिनिएचर स्टार हैं जो चमकते हैं। AMG वर्जन के आक्रामक फ्रंट और रियर बंपर को अलग-अलग बंपर से रिप्लेस किया गया है। यह 5-स्पोक 20-इंच अलॉय व्हील्स और पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQS 580 Electric Luxury Sedan Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mercedes-Benz EQS 580 - फोटो : Mercedes-Benz
फीचर्स
इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो, Mercedes-Benz EQS 4MATIC एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन के साथ आता है जिसमें तीन बड़े हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले मिलते हैं। कंपनी इसमें कई इंटीरियर कलर ऑप्शन देती है। जिसमें बालाओ ब्राउन के साथ नेवा ग्रे, स्पेस ग्रे के साथ मैकचियाटो बेज और एक ब्राउन ओपन-पोर वॉलनट वुड जैसे रंग शामिल हैं। फीचर्स के लिहाज से इसमें हेड-अप डिस्प्ले, फ्रंट सीटों के लिए मसाज फंक्शन, बर्मेस्टर 3डी सराउंड सिस्टम, एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, 9 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed