सब्सक्राइब करें

Compact SUV: एमजी एस्टर से हुंडई वेन्यू तक, फेस्टिव सीजन में छाईं ये पांच कॉम्पैक्ट एसयूवी

राघव ओझा, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sun, 17 Oct 2021 11:53 PM IST
सार

लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि वे अपने घर नई गाड़ी कौन-सी लेकर आएं? इस खास रिपोर्ट में हम आपको टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, उनके फीचर्स और कीमत भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
MG Astor Hyundai Venue Tata Nexon Kia Seltos Vitara Brezza price and features all you need to know about top five compact suv
MG astor vs Kia seltos Vs Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala

विजयदशमी के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जिसका असर ऑटो वर्ल्ड में नजर आने लगा है। ऐसे में धनतेरस और दीवाली को लेकर चार पहिया गाड़ियों की बुकिंग काफी तेज हो गई है। हालांकि, लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि वे अपने घर नई गाड़ी कौन-सी लेकर आएं? इस खास रिपोर्ट में हम आपको टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, उनके फीचर्स और कीमत भी बता रहे हैं। इस रिपोर्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें, ताकि यह समझ सकें कि आपकी नई गाड़ी कौन-सी हो सकती है?

Trending Videos
MG Astor Hyundai Venue Tata Nexon Kia Seltos Vitara Brezza price and features all you need to know about top five compact suv
MG Astor - फोटो : MG

MG Astor: ब्रिटिश कंपनी मॉरिस गैरेज ने भारत में एमजी एस्टर एसयूवी लॉन्च की है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.78-16.78 लाख के बीच है। बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों के साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 1349 सीसी और 1498 सीसी पेट्रोल इंजन के साथ-साथ मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प में मौजूद है। यह 6000 आरपीएम पर 108.49 बीएचपी की पावर और 4400 आरपीएम पर 144 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 48 लीटर की है। इसमें तीन वैरिएंट पेट्रोल (1498cc), पेट्रोल एटी (1498cc) और पेट्रोल एटी (1398 सीसी) हैं। एस्टर में ऑटो हेडलैंप, टिल्ट स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, स्टोरेज के साथ ड्राइवर आर्मरेस्ट, स्काई रूफ, पीएम 2.5 फिल्टर, ईएसपी, एबीएस ईबीडी ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, एक्टिव कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, डोर अजर वॉर्निंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इमरजेंसी डोर अनलॉक, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा और 360 अराउंड व्यू कैमरा भी दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो ऑटोनॉमस लेवल 2 फीचर्स में स्पीड असिस्ट सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MG Astor Hyundai Venue Tata Nexon Kia Seltos Vitara Brezza price and features all you need to know about top five compact suv
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon: टाटा ने नेक्सन को कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में बाजार में उतारा। इसकी कीमत 7.28-13.23 लाख रुपये रखी गई है। बीएस 6 उत्सर्जन मानदंडों के साथ नेक्सन का माइलेज 21.5 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया गया है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी डीजल में दो और पेट्रोल में एक विकल्प के साथ मौजूद है। पेट्रोल एटी (1199सीसी) तो डीजल में (1499सीसी) और डीजल एटी(1499सीसी) के साथ मौजूद है। इसके अलावा ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन भी शामिल है। पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 118.3 बीएचपी की पावर और 1750-4000 आरपीएम पर 170 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 1499cc का डीजल इंजन 4000rpm पर 108.5 bhp की पावर और 1500-2750rpm पर 260 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। फ्यूल टैंक की क्षमता 44 लीटर की है। नेक्सन में 6 स्पीड गियरबॉक्स है और टर्बोचार्जर भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में डबल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल, आपातकालीन ब्रेक सहायता, हिल होल्ड कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, कोप इंस्पायर्ड एरोडायनामिक शेप, डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स), एलईडी टेल लैंप्स, थ्री टोन इंटीरियर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आईआरए टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड कार सेफ्टी, ट्राइब्स, नेचुरल वॉयस टेक, 209 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कूल्ड ग्लोवबॉक्स मौजूद है। 

MG Astor Hyundai Venue Tata Nexon Kia Seltos Vitara Brezza price and features all you need to know about top five compact suv
Kia Seltos - फोटो : Kia

KIA SELTOS: किआ सेल्टोस को BS6 उत्सर्जन मानदंडों के साथ 9.95-18.10 लाख में लॉन्च किया गया है। 16-21 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज वाली यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। 1353 cc का पेट्रोल इंजन 138.85 बीएचपी की पावर और 242 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं, 1493 सीसी का डीजल इंजन 113.43 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस गाड़ी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन हैं। साथ ही, ईंधन टैंक की क्षमता 50 लीटर है। सेल्टोस में 6 स्पीड गियरबॉक्स है। हालांकि, टर्बोचार्जर उपलब्ध नहीं है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, बोस का साउंड सिस्टम, हैड-अप डिस्प्ले, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर और रियर एसी वेंट जैसे फीचर दिए गए हैं।

विज्ञापन
MG Astor Hyundai Venue Tata Nexon Kia Seltos Vitara Brezza price and features all you need to know about top five compact suv
Maruti Suzuki Vitara Brezza - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Vitara Brezza: मारुति विटारा ब्रेजा को 7.61-11.19 लाख की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 18.61 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। विटारा ब्रेजा नौ वैरिएंट और नौ रंगों में उपलब्ध है। इसमें 1462 सीसी के साथ k15 पेट्रोल इंजन उपलब्ध है, जो 103.26 बीएचपी और 138 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है। इस गाड़ी की फीचर लिस्ट में ड्यूल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स ड्यूल फंक्शनल एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और नया 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed