{"_id":"5e5ba2438ebc3ef3e1416a2f","slug":"most-affordable-electric-car-citroen-ami-electric-car-citroen-ami-concept-car-electric-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen ने पेश की दुनिया की सबसे सस्ती Electric कार Ami, देने होंगे बस 1500 रुपये हर महीने","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen ने पेश की दुनिया की सबसे सस्ती Electric कार Ami, देने होंगे बस 1500 रुपये हर महीने
Mon, 02 Mar 2020 03:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Citroen Ami
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen (सिट्रॉन) ने एक फुल इलेक्ट्रिक कार Ami (एमी) से पर्दा उठाया है जिसकी कीमत बेहद कम है। यह इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में क्रांति ला सकती है। कंपनी सबसे पहले इसे यूरोपीय बाजार में लॉन्च करेगी। Citroen Ami एक छोटी सिटी कार है और इसे light quadricycle (हल्की क्वाड्रिसाइकल) की श्रेणी में रखा गया है। इस कार को फ्रांस में 14 वर्ष के बच्चों और यूरोप के बाकी हिस्सों में 16 वर्षीय बच्चे बिना लाइसेंस के चला सकते हैं। यह कार बहुत तेज नहीं भागती है और दिखने में यह वाशिंग मशीन जैसी दिखती है।
Citroen Ami
- फोटो : social media
कीमत
यूरोप के बाजार में इस 100 फीसदी इलेक्ट्रिक कार एमी की कीमत लगभग 6000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपये) है।
Citroen Ami
- फोटो : social media
डिजाइन
एमी एक लुक प्यारा है और इसमें दो लोगों के लिए बैठने की जगह है। जिससे भीड़भाड़ वाले शहरों के लिए इसका आकार उपयुक्त माना जा सकता है। यह Ami One Concept (एमी वन कॉन्सेप्ट) पर आधारित कार का प्रोडक्शन वर्जन है। यानी इसमें और लॉन्च होने वाली कार में कोई खास अंतर नहीं होगा। इस कार को पिछले साल जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था और इस साल के आखिर में यह फ्रांस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen Ami
- फोटो : social media
मासिक सदस्या पर भी मिलेगी कार
इस कार के साथ सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसे मासिक किस्त पर भी उपलब्ध कराएगी। Ami को 22 डॉलर ((लगभग 1500 रुपये) के मासिक सदस्यता शुल्क पर लिया जा सकता हैं। इतना ही नहीं कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को किराये पर भी उपलब्ध कराएगी। इस कार को Free2Move कार-शेयरिंग प्लेटफॉर्म के जरिए मिनट के हिसाब से 0.26 यूरो (लगभग 20 रुपये) तक के किराये पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Citroen Ami
- फोटो : social media