सब्सक्राइब करें

क्यों खरीदें टर्बो इंजन वाली Hyundai Grand i10 Nios, रफ्तार के साथ मिलता है जबरदस्त माइलेज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Should you buy Bs6 Hyundai Grand i10 Nios Turbo 2020, know mileage and specifications
Hyundai Grand i10 Nios Turbo - फोटो : Social Media

ह्यूंदै ने हाल ही में अपनी हैचबैक कार Hyundai Grand i10 Nios को टर्बो इंजन के साथ उतारा है। आयरिश भाषा में Nios को मतलब होता है और ज्यादा। टर्बो इंजन वाली Nios दो वेरियंट्स स्पोर्ट्ज और स्पोर्ट्ज डुअल टोन में आती है। वहीं इस सेगमेंट में यह दूसरी कार है, जो टर्बो इंजन के साथ आती है। इससे पहले फॉक्सवैगन पोलो GT TSI टर्बो इंजन के साथ आती थी। लेकिन स्टैंडर्ड के मुकाबले क्या टर्बो इंजन वाली Nios को खरीदना फायदे का सौदा होगा, आइए जानते हैं... 

Trending Videos
Should you buy Bs6 Hyundai Grand i10 Nios Turbo 2020, know mileage and specifications
Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz - फोटो : Hyundai India

क्या है खास

टर्बो इंजन के साथ आने वाली Hyundai Grand i10 Nios 99 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का पीक टॉर्क देती है। तीन सिलेंडर में यह इंजन परफॉरमेंस के मामले में ह्यूंदै ऑरा से भी बेहतर है। वहीं इसमें आने वाला रेगुलर 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन 6,000 आरपीएम पर 83 पीएस की पावर और 4,000 आरपीएम पर 116 एनएम का टॉर्क देता है। नया टर्बो इंजन कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंटमें Nios को जबरदस्त रफ्तार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Should you buy Bs6 Hyundai Grand i10 Nios Turbo 2020, know mileage and specifications
Hyundai Grand i10 Nios Turbo Rear - फोटो : Social Media

नहीं मिलेंगे ये फीचर

वहीं टर्बो इंजन वाली Nios को केवल एक ही ट्रिम स्पोर्ट्ज में ही उतारा गया है। हालांकि इस ट्रिम में सारे फीचर नहीं मिलते हैं। अगर इसके रेगुलर एस्टा ट्रिम से तुलना करें, तो स्पोर्ट्ज ट्रिम में पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप जैसे फीचर नहीं मिलते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्ज में रिअर वाइपर, रिमोट बूट लिड ओपनर जैसे फीचर भी नहीं मिलते हैं। वहीं इसमें कूल्ड ग्लोव बॉक्स, एडजस्टेबल रिअर हेडरेस्ट और लगेज लैंप का सपोर्ट भी नहीं मिलता है। यहां तक कि इसके डोर हैंडल्स भी बिना क्रोम के दिए गए हैं। वहीं इसमें वेन्यू में मिलने वाला 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन भी मिसिंग है।

Should you buy Bs6 Hyundai Grand i10 Nios Turbo 2020, know mileage and specifications
Hyundai Grand i10 Nios Turbo Interior - फोटो : Social Media

कौन सा वेरियंट खरीदें    

जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि Hyundai Grand i10 Nios टर्बो को केवल एक ही स्पोर्ट्ज ट्रिम में उतारा गया है। जबकि दो कलर वेरियंट्स मिलेंगे। स्पोर्ट्ज डुअल टोन वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है, जिसमें कंट्रास्ट ब्लैक रूफ और विंग मिरर्स मिलते हैं। इसके अलावा टचस्क्रीन डिस्प्ले, रिवर्स पार्किग कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फोल्डिंग ORVMs, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कीलेस एंट्री जैसे बाकी कई और भी फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन
Should you buy Bs6 Hyundai Grand i10 Nios Turbo 2020, know mileage and specifications
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai

20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

अगर आप रफ्तार के शौकीन हैं तो आप टर्बो चुन सकते है। वहीं ARAI सर्टिफाइड GRAND i10 NIOS Sportz सड़कों पर 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 आरपीएम पर 99 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 172 एनएम का पीक टॉर्क देता है। Nios टर्बो में Fiery Red के साथ Black Roof और Polar White के साथ Black Roof शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसे दो सिंगल कलर टोन ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। इनमें Aqua Teal और Polar White शामिल हैं। Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz के फ्रंट ग्रिल और टेल गेट पर यूनिक टर्बो बैज दिया गया है।    

  • BS6 1.0L Turbo GDi Sportz की एक्स-शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपये
  • BS6 1.0L Turbo GDi Sportz Dual की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed