सब्सक्राइब करें

कार में 5-गियर या 6-गियर, कौन है बेस्ट, इन कारों में मिलता है 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 01 Mar 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Which Gearbox is best in car or SUV, 5 speed manual vs 6 speed manual transmission
5th Gear vs 6th Gear - फोटो : Amar Ujala

आमतौर पर भारतीय बाजार में आने वाली कारें 5-स्पीड गियर के साथ आती हैं। लेकिन कई कार कारें ऐसी भी हैं, जिनमें 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा होता है। हालांकि उनकी संख्या गिनी-चुनी ही है। दोनों में क्या है अंतर, साथ ही जानते हैं उन कारों और एसयूवी के बारे में, जो आती हैं 6-गियर मैनुअल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के साथ...


 

Trending Videos
Which Gearbox is best in car or SUV, 5 speed manual vs 6 speed manual transmission
car gear armrest

5 गियर Vs 6 गियर

देश में बनने वाली ज्यादातर कारें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं, जो स्टैंडर्ड है। वहीं 6-स्पीड ट्रांसमिशन चुनिंदा गाड़ियों में ही आता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम RPM पर भी कार ज्यादा स्मूथ चलती है और ईंधन की बचत करती है। हाईवे ड्राइविंग में इसका बहुत फायदा मिलता है। 6-गियर को ओवरड्राइव गियर भी कहा जाता है, जिसमें क्रूजिंग का अनुभव मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Gearbox is best in car or SUV, 5 speed manual vs 6 speed manual transmission
Hyundai Elite i20 India - फोटो : Social Media

Hyundai Elite i20

ह्यूंदै की एलीट आई20 में 6-गियर टेक्नोलॉजी मिलती है। एलीट आई20 और एक्टिव आई20- में यह फीचर मिलता है। इसके 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन में 6-गियर मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। जो 89 बीएचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है।

Which Gearbox is best in car or SUV, 5 speed manual vs 6 speed manual transmission
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

टाटा नेक्सन

टाट नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। टाटा नेक्सन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।
 

विज्ञापन
Which Gearbox is best in car or SUV, 5 speed manual vs 6 speed manual transmission
Hyundai Verna

ह्यूंदै वरना

ह्यूंदै की सेडान कार वरना में 6-गियर ट्रांसमिशन मिलता है। 1.6 लीटर इंजन के साथ आने वाली वरना में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों 6-स्पीड के साथ आते हैं। 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन 122 बीएचपी की पावर और 155 एनएम का टॉर्क देता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed