सब्सक्राइब करें

3-सिलेंडर या 4-सिलेंडर इंजन वाली कार खरीदने से पहले जान लें दोनों में क्या है अंतर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 01 Mar 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
what is the difference between 3 Cylinder vs 4 Cylinder car Engine, comparison and which is better
ciaz

जब आप खरीदने के लिए जाते हैं या किसी कार की स्पेसिफिकेशंस पढ़ते हैं और अक्सर सुनते हैं कि इसमें 3-सिलेंडर या 4-सिलेंडर वाला इंजन लगा है। शोरूम में खड़ा सेल्स पर्सन भी बोलते हैं कि 4-सिलेंडर वाला इंजन 3-सिलेंडर वाले से ज्यादा पावरफुल है। उनका तर्क होता है कि 3-सिलेंडर वाला इंजन ज्यादा आवाज करता है। आइए आज जानते हैं कि 3-सिलंडर और 4-सिलेंडर वाले इंजन में क्या है अंतर, साथ ही क्या हैं फायदे और नुकसान...

Trending Videos
what is the difference between 3 Cylinder vs 4 Cylinder car Engine, comparison and which is better
Hyundai Aura BS6 Engine - फोटो : Hyundai

क्या है कार सिलेंडर

 आइए सबसे पहले जानते हैं कार सिलेंडर के बारे में कि यह होता क्या है। दरअसल कार सिलेंडर इंजन की जान होता है। जैसे कार को इंजन चलाता है, वैसे ही इंजन को सिलेंडर्स चलाते हैं। कह सकते हैं कि सिलेंडर्स कार इंजन के पावर हाऊस होते हैं। कार इंजन में सिलेंडर के आकार वाले इन सिलेंडर्स में पिस्टन लगे होते हैं। जब  ईंधन और हवा के मिश्रण को पिस्टन के ऊपर कंबशन चैंबर में प्रज्वलित किया जाता है, तो इसे सिलेंडर और कनेक्टिंग रॉड्स के माध्यम से नीचे उतारा जाता है और यह क्रैंकशॉफ्ट को चलाता है, बिना जली गैसों को पीछे की तरफ धकेलता है।

कार सिलेंडर में ही इंजन के पिस्टन रिंग्स के अंदर क्रैंकशॉफ्ट के जरिए मूवमेंट करते हैं। अगर आपके पास 3-सिलेंडर वाली कार है, तो तीन सिलेंडर इंजन को मूवमेंट देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is the difference between 3 Cylinder vs 4 Cylinder car Engine, comparison and which is better
diesel car engine maintenance - फोटो : Social

3-सिलेंडर और 4-सिलेंडर का कंपेरिजन

सिलेंडर की संख्या से इंजन की क्षमता पर असर पड़ता है। जहां 4-सिलेंडर क्रैंकशॉफ्ट के प्रत्येक 90 डिग्री के रोटेशन पर पावर जेनरेट करता है, तो वहीं 3-सिलेंडर इंजन के क्रैंकशॉफ्ट के प्रत्येक 120 डिग्री घूमने पर पावर जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन की पावर जेनरेट करने की क्षमता, टाइमिंग और टेक्निक उसकी परफॉरमेंस और ईंधन क्षमता को निर्धारित करती है।

what is the difference between 3 Cylinder vs 4 Cylinder car Engine, comparison and which is better
Car turbo engine

3-सिलेंडर इंजन के फायदे       

  • 3-सिलेंडर वाला इंजन 4-सिलेंडर के मुकाबले कम ईंधन खर्च करता है, जिससे गाड़ी ज्यादा माइलेज देती है। छोटी कारों में आजकल 3-सिलेंडर का इंजन आ रहा है, जो उसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनाते हैं।
  • इससे इंजन की लागत भी कम होती है। कम सिलेंडर यानी कम लागत। यही वजह है कि 3-सिलेंडर इंजन कार निर्माताओं की पसंद बन रहे हैं।
  • जब इंजन छोटा होगा तो इंटीरियर में ज्यादा स्पेस मिलेगा। जिससे ज्यादा लेगरूम मिलेगा।
  • कम संख्या में सिलेंडर होने से मेटल से मेटल के बीच कम घर्षण होगा, जिससे ईंधन काम मात्रा में खर्च होगा और जिससे स्मूथ मूवमेंट मिलेगा।
विज्ञापन
what is the difference between 3 Cylinder vs 4 Cylinder car Engine, comparison and which is better
car engine

3-सिलेंडर इंजन के नुकसान     

  • कम संख्या में सिलेंडर होने से इंजन का रेस्पॉन्स टाइम बढ़ जाता है, हालांकि ये अंतर बेहद मामूली होता है, लेकिन जो लोग 4-सिलेंडर वाले कार चलाते हैं, उन्हें ये महसूस हो सकता है।
  • अभी 3-सिलेंडर वाले इंजन में थोड़ा और काम करने की जरूरत है। 4-सिलेंडर वाले इंजन के मुकाबले 3-सिलंडर इंजन ज्यादा शोरगुल करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed