सब्सक्राइब करें

Car Test Drive: कार खरीदने से पहले जरूर करें टेस्ट ड्राइव, यह है सबसे बेस्ट तरीका

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
new car test drive checklist test drive tips new car car dealer test drive tips
Car Test Drive - फोटो : Social Media
दिवाली साल का वह समय होता है जब लोग जमकर नई चीजों की खरीदारी करते हैं। दरअसल दिवाली का समय सबसे शुभ मौका माना जाता है। ऐसे में लोग नई कार खरीदने में भी पीछे नहीं रहते। इस मौके पर भरपूर फायदा उठाने के लिए कार निर्माता भी इस समय के आसपास नए मॉडल लॉन्च करते हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए वे अपने बेस्ट डील और डिस्काउंट और कुछ स्पेशल एडिशन पेश करते हैं। अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ होमवर्क करना जरूरी है। बजट बनाने, लोन ऑप्शंस को देखने, मॉडलों और वैरिएंट्स के बीच चयन करने के साथ-साथ, आपको यह भी नोट करना चाहिए कि जिस कार को आप खरीदने की योजना बना रहे हैं उसकी अपनी मनपंसद तरीके से टेस्ट ड्राइव कैसे करें। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो आपको एक नई कार खरीदने से लेकर आपकी टेस्ट ड्राइव में मदद करेंगे।
Trending Videos
new car test drive checklist test drive tips new car car dealer test drive tips
Car Test Drive - फोटो : Social Media
जिस वैरिएंट को आप खरीदना चाहते हैं उसे ड्राइव करें
अक्सर, डीलरशिप के शोरूम में टेस्ट ड्राइव के लिए सीमित वैरिएंट्स उपलब्ध होते हैं। और पीक सीजन के दौरान, इनमें से ज्यादातर टेस्ट ड्राइव में व्यस्त होंगे। जब आप टेस्ट ड्राइव का अनुरोध करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप जिस वाहन को चला रहे हैं वह वही ट्रिम है जिसे आप खरीदना चाहते हैं या कम से कम उसके सबसे करीब है। उदाहरण के लिए, यदि आप पेट्रोल के किसी वैरिएंट को खरीदना चाहते हैं, तो डीजल मॉडल की टेस्ट ड्राइविंग पूरी तरह से आपके मकसद को पूरा नहीं करेगी। यदि किसी विशेष डीलरशिप के पास टेस्ट ड्राइव के लिए वह ट्रिम नहीं है, तो किसी दूसरे शोरूम पर जाएं या उनसे अपनी जगह पर इसकी व्यवस्था करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
new car test drive checklist test drive tips new car car dealer test drive tips
Car Test Drive - फोटो : Social Media
जल्दबाजी में टेस्ट ड्राइव न करें
डीलरशिप अक्सर शाम 5 बजे या 6 बजे तक टेस्ट ड्राइव की पेशकश करते हैं। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप किसी शोरूम में जाएं तो अपनी टेस्ट वाली कार के साथ कुछ बढ़िया समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय हो। देर शाम को एक टेस्ट यूनिट हासिल करना और जल्दबाजी में इसे देखना और टेस्ट ड्राइव करना आपके मकसद को पूरा नहीं करेगा।
new car test drive checklist test drive tips new car car dealer test drive tips
Car Test Drive - फोटो : Social Media
सभी विकल्पों को आजमाएं
आपकी लिस्ट की ज्यादातर कारों को कुछ ही दिनों के भीतर एक के बाद एक चलाना महत्वपूर्ण है। नहीं तो, आप साफ तौर पर उनकी ड्राइव और एक्सपीरियंस की तुलना नहीं कर पाएंगे। जिन दो प्रतिद्वंद्वी कारों के बीच आप तुलना करना चाहते हैं, कोशिश करें कि उनकी टेस्ट ड्राइव के बीच लंबा गैप न हो। यदि संभव हो तो उन्हें उसी दिन चलाना सबसे अच्छा होता है।
विज्ञापन
new car test drive checklist test drive tips new car car dealer test drive tips
Car Test Drive - फोटो : Social Media
परिवार और दोस्तों के साथ टेस्ट ड्राइव
दोस्तों या परिवार को साथ ले जाने से आपको कार की असरदायर तरीके से टेस्टिंग करने में मदद मिलेगी। वे आपको इस बारे में ईमानदार प्रतिक्रिया दे सकते हैं कि पिछली सीट पर यात्रा कैसी लगती है और आप वाहन में कितने लोगों को आराम से बैठा सकते हैं। वे फीचर्स और कलर ऑप्शंस पर भी अपनी राय दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed