{"_id":"630f482da8c1185db63dacce","slug":"new-skoda-vision-7s-concept-revealed-price-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Vision 7S: स्कोडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक विजन 7एस, सिंगल चार्ज में जाएगी इतनी दूर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Vision 7S: स्कोडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक विजन 7एस, सिंगल चार्ज में जाएगी इतनी दूर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:30 PM IST
सार
विजन 7एस में कंपनी ने 89KwH बैट्री पैक दिया है। इससे कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 600 किलोमीटर तक जा सकती है। कार को फॉक्सवैगन ग्रुप के एमईबी प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।
चैक रिपब्लिक कार कंपनी स्कोडा ने अपनी इलेक्ट्रिक सात सीटर कॉन्सेप्ट विजन7एस को पेश कर दिया है। कार को ब्रॉन्ड की नई डिजाइन लैंग्वेज पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर तक चलेगी। स्कोडा की ये कार 2026 तक तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने के ही प्लान का हिस्सा है।
Trending Videos
2 of 5
स्कोडा विजन 7एस
- फोटो : Skoda
सिंगल चार्ज में चलेगी 600 किलोमीटर
विजन 7एस में कंपनी ने 89KwH बैट्री पैक दिया है। इससे कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 600 किलोमीटर तक जा सकती है। कार को फॉक्सवैगन ग्रुप के एमईबी प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ऑडी और फॉक्सवैगन भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए करती हैं। कार में अलग-अलग परिस्थितियों के लिए दो इंटीरियर कॉन्फिगरेशन मिलते हैं जिसमें ड्राइविंग और रिलैक्सिंग मोड वाले कॉन्फिगरेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
स्कोडा विजन 7एस
- फोटो : Skoda
खास है कॉन्सेप्ट विजन7एस का इंटीरियर
कार के इंटीरियर को भी नई तकनीक के लिए डिजाइन किया गया है। इंटीरियर के सेंट्रल में 14.6 इंच की स्क्रीन है ये स्कोडा की किसी भी कार में आने वाली स्क्रीन से बड़ी है। इयमें नेविगेशन, एंटरटेनमेंट, गेमिंग के साथ ही कार की बाकी जानकारियों को देखा जा सकता है। लेदर फ्री इंटीरियर के साथ इस कार को टिकाऊ मेटिरियल से बनाया गया है। कार के फर्श को रीसाइकिल किये हुए टायर से बनाया गया है, अंदर इस्तेमाल किये गए कपड़े भी 100 फीसदी रीसाइकिल किये गए पॉलिएस्टर यार्न से बनाए गए हैं।
4 of 5
स्कोडा विजन 7एस
- फोटो : Skoda
T डिजाइन वाली हैं Lights
कार में फॉक्स स्किड प्लेट्स, ब्लैक आऊट व्हील आर्च, सात वर्टिकल स्लिट्स दिये गए हैं और इसके रियर में टी डिजाइन वाले टेललैंप दिये गए हैं। विजन 7एस कॉन्सेप्ट में स्कोडा की ओर से हेडलाइटस को थोड़ा आगे की ओर रखकर एक के ऊपर एक दो लाइन में अरेंज किया गया है जिससे टी बनाने के लिए फोर आई लाइट क्लस्टर को भी बड़ा किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
स्कोडा विजन 7एस
- फोटो : Skoda
इलेक्ट्रिक कारों पर है फोकस
स्कोडा 2030 तक यूरोप में 70 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें लाना चाहती है। स्कोडा के डिजाइन हेड ओलिवर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में हमने नई डिजाइन लैंग्वेज पर काम किया है और मैं अपनी टीम को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने ऐसे रोमांचक प्रोजेक्ट पर काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।