{"_id":"647f2447caf928200100137f","slug":"nissan-motor-india-rolls-out-one-lakh-magnite-suvs-from-its-chennai-plant-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite: निसान ने चेन्नई प्लांट से रोल-आउट की एक लाखवीं मैग्नाइट, 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' SUV","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan Magnite: निसान ने चेन्नई प्लांट से रोल-आउट की एक लाखवीं मैग्नाइट, 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' SUV
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया है कि उसने चेन्नई में अपने एलायंस प्लांट (RNAIPL) से 100,000वीं Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी रोल-आउट की है। कंपनी ने अपनी इस माइलस्टोन एसयूवी को फ्लेयर गार्नेट रेड सिंगल टोन कलर स्कीम के साथ तैयार किया है। कंपनी ने बहुत धूमधाम के साथ इस रोल आउट के जश्न को मनाया। कंपनी ने मैग्नाइट को भारत में पहली बार लॉन्च किए जाने के ढाई साल बाद यह उपलब्धि हासिल की है।
Trending Videos
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
कंपनी ने इस उत्पादन मील के पत्थर को मनाने के लिए Magnite Geza Special Edition (मैग्नाइट गीजा स्पेशल एडिशन) भी लॉन्च किया। यह स्पेशल एडिशन एसयूवी जापानी थिएटर और उसके म्यूजिकल थीम से प्रेरित है। मॉडल को एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite Global NCAP crash test
- फोटो : Global NCAP
काफी सुरक्षित कार
निसान ने इस साल की शुरुआत में मैग्नाइट को बीएस6 स्टेज 2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप बनाने के लिए अपडेट किया था और इसे सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड के तौर पर नए सेफ्टी फीचर्स से लैस किया था। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

- फोटो : Social Media
मिले कई अवार्ड
लॉन्च के बाद से इस मॉडल को कई अवार्ड भी मिले हैं। जैसे कि दैनिक जागरण आईनेक्स्ट आइकोनिक अवार्ड्स में '2023 आइकोनिक ब्रांड ऑफ द ईयर'। इसे टॉप गियर द्वारा 'कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑफ द ईयर 2021' का खिताब और साथ ही मोटर ऑक्टेन द्वारा 'गेम चेंजर' पुरस्कार भी मिला। मॉडल को ऑटोकार इंडिया द्वारा 'वैल्यू फॉर मनी' का खिताब भी मिला।

- फोटो : PTI (File Photo)
'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड'
निसान मैग्नाइट एक ग्लोबल प्रॉडक्ट है जिसे भारत में बनाया जाता है और विदेशों के 15 बाजारों में निर्यात किया जाता है। इसे हाल ही में सेशेल्स, बांग्लादेश, युगांडा और ब्रुनेई जैसे देशों में लॉन्च किया गया था। रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कीर्ति प्रकाश ने कहा, "निसान मैग्नाइट का 100,000 उत्पादन रोलआउट निसान परिवार के लिए गर्व का क्षण है, जो 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के लिए निसान की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"