{"_id":"67c067f74132c7b0700b7937","slug":"nissan-planning-to-replace-ceo-after-honda-deal-falls-apart-claims-report-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan: निसान के सीईओ की होगी छुट्टी? होंडा डील फेल होने के बाद कंपनी कर रही नया प्लान!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan: निसान के सीईओ की होगी छुट्टी? होंडा डील फेल होने के बाद कंपनी कर रही नया प्लान!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:56 PM IST
सार
Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को बदलने की तैयारी कर रही है। कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति और होंडा के साथ विलय डील के टूटने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Makoto Uchida, President and CEO of Nissan
- फोटो : Nissan
Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को बदलने की तैयारी कर रही है। कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति और होंडा के साथ विलय डील के टूटने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है।
Trending Videos
Nissan Armada
- फोटो : Nissan
उचिदा ने हाल ही में कहा था कि अगर उनसे पद छोड़ने के लिए कहा जाता है, तो वह तैयार हैं। लेकिन वह निसान की हालत सुधारने के बाद ही ऐसा करना चाहेंगे। उन्होंने निवेशकों को यह भी बताया कि मार्च में खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी को 80 अरब येन (536 मिलियन डॉलर) का नुकसान हो सकता है। जबकि 9 महीने पहले कंपनी को 380 अरब येन का मुनाफा होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Nissan Mitsubishi
- फोटो : Honda
होंडा और निसान के बीच डील क्यों फेल हुई?
पिछले साल उचिदा ने होंडा के साथ गठजोड़ करने की योजना बनाई थी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त होल्डिंग कंपनी बनाने के लिए एक समझौता किया था, लेकिन शर्तों पर सहमति नहीं बनने के कारण यह डील रद्द हो गई।
हालांकि, होंडा और निसान अब भी मित्सुबिशी मोटर्स के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक-व्हीकल बैटरियों और सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट पर काम करेंगे।

Nissan Leaf Electric Car
- फोटो : Nissan
निसान की आर्थिक स्थिति क्यों बिगड़ी?
निसान पर अगले साल बड़ी कर्ज राशि चुकाने का दबाव है, और तीनों बड़ी क्रेडिट एजेंसियों ने इसकी रेटिंग को 'जंक' कैटेगरी में डाल दिया है।
कंपनी को उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में मुश्किल हो रही है क्योंकि उसके वाहन पुराने मॉडल पर आधारित हैं। इसके चलते उसे बड़े डिस्काउंट और प्रमोशन्स देने पड़ रहे हैं, जिससे उसका घाटा बढ़ता जा रहा है।
बीते नवंबर में कंपनी ने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी और 20 प्रतिशत उत्पादन क्षमता कम करने की योजना का एलान किया था।

Nissan X-Trail SUV
- फोटो : Nissan Motor India
निसान को नया पार्टनर मिल सकता है?
निसान की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर और पुरानी साझेदार Renault SA (रेनो एसए) ने होंडा के साथ डील खत्म करने के फैसले का समर्थन किया। रेनो के सीईओ लुका डे मेओ ने यह भी कहा कि भविष्य में चीन की झेजियांग गीली होल्डिंग ग्रुप कंपनी शायद निसान की तुलना से बेहतर पार्टनर हो सकती है।