सब्सक्राइब करें

Ola Electric: ओला S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर पहली बार मिल रही छूट, जानें फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric festive discount offer on Ola S1 Pro electric scooter Know Price Range Battery Specs Features
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) पहली बार अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर पर छूट दे रही है। ईवी निर्माता ने एलान किया है कि वह त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए  S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को रियायती दर पर पेश करेगा। Ola S1 Pro को 1.40 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस पर 10,000 रुपये की छूट दे रही है। फेस्टिव डिस्काउंट के लिए खरीदारी विंडो पहले से ही खोल दी गई है। 
Trending Videos
Ola Electric festive discount offer on Ola S1 Pro electric scooter Know Price Range Battery Specs Features
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव ऑफर का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। ओला ने लिखा, "ओला के फेस्टिव ऑफर का अधिकतम फायदा उठाएं और ओला एस 1 प्रो पर 10,000 रुपये की छूट के साथ जश्न मनाएं। अन्य फाइनेंसिंग ऑप्शंस भी आपका इंतजार कर रहे हैं।" यह ऑफर दशहरा, 5 अक्तूबर तक वैध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric festive discount offer on Ola S1 Pro electric scooter Know Price Range Battery Specs Features
Ola Electric Showroom - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। फेस्टिव ऑफर टैब पर क्लिक करने के बाद, एस1 प्रो को रियायती दर पर खरीदने का ऑप्शन चुना जाएगा, जो कि 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके बाद की खरीद प्रक्रिया पहले जैसी ही है। 
Ola Electric festive discount offer on Ola S1 Pro electric scooter Know Price Range Battery Specs Features
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro एक बार फुल चार्ज करने पर 180 किलोमीटर से ज्यादा की एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आता है। जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की वास्तविक रेंज लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। S1 Pro की टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटे और सिर्फ तीन सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 
विज्ञापन
Ola Electric festive discount offer on Ola S1 Pro electric scooter Know Price Range Battery Specs Features
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro 4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है जो फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट का समय लेता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर एनर्जी के 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed