सब्सक्राइब करें

Ola S1: ओला ने एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद किया, अब बेचेगी सिर्फ S1 Air और S1 Pro

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Ola S1 Electric Scooter Discontinued Ola Electric to only sell S1 Air and S1 Pro in Indian market
Ola S1 Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने हाल ही में अपने सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air (एस1 एयर) के लिए बुकिंग शुरू की है। इसके साथ ही टू-व्हीलर निर्माता ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में सिर्फ S1 Air और S1 Pro ही बेचेगी। S1 एयर के लिए खरीद विंडो इस समय सिर्फ S1 कम्युनिटी और रिजर्वर्स के लिए लाइव है।
Trending Videos
Ola S1 Electric Scooter Discontinued Ola Electric to only sell S1 Air and S1 Pro in Indian market
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
बैटरी चार्जिंग और रेंज
ओला ने S1 Air को 3 kWh बैटरी पैक से लैस किया है। ओला का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 125 किमी की रेंज दे सकता है। बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola S1 Electric Scooter Discontinued Ola Electric to only sell S1 Air and S1 Pro in Indian market
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
पावर और स्पीड
स्कूटर एक हब मोटर के साथ आता है जो अधिकतम 4.5 किलोवाट का पावर आउटपुट जेनरेट कर सकता है। यह 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि 5.7 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। इसमें तीन राइडिंग मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलते हैं।
Ola S1 Electric Scooter Discontinued Ola Electric to only sell S1 Air and S1 Pro in Indian market
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, स्कूटर क्रूज कंट्रोल, एक टचस्क्रीन क्लस्टर के साथ आएगा, जिससे राइडर को कई तरह की जानकारी मिल सकेगी और स्कूटर की अन्य फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो S1 एयर प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, कॉल अलर्ट, पार्टी मोड, नेविगेशन, वेकेशन मोड, डिजिटल कुंजी, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, प्रोफाइल और मूड के साथ आता है। लागत बचाने के लिए, ओला इलेक्ट्रिक ने स्क्रीन का रिजॉल्यूशन घटाकर 800x840 कर दिया है।

S1 एयर एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड के साथ आता है जो इसे S1 प्रो की तुलना में ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है। इसके अलावा, ग्रैब हैंडल अब मेटल से बनी एक सिंगल-पीस यूनिट है। सीट के नीचे 34 लीटर का स्टोरेज मिलता है।
विज्ञापन
Ola S1 Electric Scooter Discontinued Ola Electric to only sell S1 Air and S1 Pro in Indian market
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : ola electric
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल-शॉक एब्जॉर्बर दिया जाता है। इसके अलावा, अलॉय व्हील्स को स्टील पहियों से रिप्लेस किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed