{"_id":"64c49fb75f29fd4ff60cde7e","slug":"top-5-best-mileage-scooter-in-india-2023-top-5-mileage-scooters-in-india-2023-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Mileage Scooters: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले टॉप-5 स्कूटर, जानें पावर और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Mileage Scooters: ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले टॉप-5 स्कूटर, जानें पावर और कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125-Fi
- फोटो : Social Media
भारतीय वाहन बाजार में टू-व्हीलर्स की मांग हमेशा से रही है। इसमें भी स्कूटरों पर ग्राहकों ने अपना प्यार सबसे ज्यादा लुटाया है। बाजार में अपनी लंबी मौजूदगी के साथ, स्कूटर जाहिर तौर पर समय के साथ विकसित हुए हैं। अपनी व्यावहारिकता और व्यवहार्यता के कारण, वे रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले यात्रियों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले इस स्कूटर को खरीदते समय ग्राहक कई चीजों के साथ इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देता है कि इसका माइलेज कितना है। भारतीय बाजार में कई स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अगर आप एक बेहतर माइलेज देने वाले स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो, यहां हम आपको सबसे ज्यादा माइलेज वाले टॉप-5 स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
Yamaha Fascino Hybrid 125
- फोटो : yamaha motor india
Yamaha Fascino Hybrid 125
Yamaha Fascino के माइल्ड-हाइब्रिड वैरिएंट को भारत का सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला 125cc स्कूटर होने का दावा किया जाता है। इस स्कूटर का माइलेज 68.75 किमी प्रति लीटर आंका गया है। Yamaha Fascino स्कूटर 125cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह इंजन 8.2PS का पावर और 10.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन एक स्मार्ट मोटर जनरेटर से जुड़ा है, जो ट्रैफिक वाली सड़कों में, जहां स्कूटर को तुरंत रोकना और आगे बढ़ाना पड़ता है, एक्सीलरेशन में मदद के लिए टॉर्क असिस्ट सिस्टम के रूप में काम करता है।

Yamaha Fascino 125
- फोटो : Yamaha
कितनी है कीमत
नई Fascino 125 की कीमतें ड्रम ब्रेक वैरिएंट के लिए 79,100 रुपये से शुरू होती हैं और SPL डिस्क वेरिएंट के लिए 92,030 रुपये तक जाती हैं। यह कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid
- फोटो : Yamaha
Yamaha Rayzr 125
Yamaha Fascino में मिलने वाले 125cc माइल्ड-हाइब्रिड स्कूटर द्वारा संचालित, स्पोर्टी स्कूटर Yamaha Rayzr 125 लगभग 66 किमी प्रति लीटर का माइलेज का दावा करता है। यह पांच वैरिएंट्स में आता है- ड्रम, डिस्क, डीएलएक्स, मोटो जीपी और स्ट्रीट रैली एडिशन। जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 82,730 रुपये से लेकर 94,330 रुपये तक है।

Suzuki Access 125
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 में 124cc, फ्यूल-इंजेक्टेड, इंजन मिलता है। सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर के बारे में दावा किया जाता है कि यह 64 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें 5-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जिसकी वजह से फुल टैंक की रेंज 300 किलोमीटर से ज्यादा होनी चाहिए।