पेट्रोल और डीजल के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। वहीं पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 91.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 83.92 रुपये प्रति लीटर है। जबकि दिल्ली में पेट्रोल 84.45 रुपये और मुंबई में रेट 91.07 रुपये तक पहुंच गए हैं। ऐसे में ज्यादा माइलेज देने वाली कारें इस महंगाई से राहत दे सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं ज्यादा माइलेज देने पेट्रोल कारों के बारे में...
पेट्रोल की कीमतें पहुंची 90 रुपये के पार, ये कारें देती हैं 24 किमी प्रति लीटर तक का जबरदस्त माइलेज
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति की बेस्ट सेलिंग सेडान माइलेज के मामले में जबरदस्त है। सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोकप्रिय सुजुकी की Maruti Dzire (मारुति डिजायर) कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति ने कुछ दिनों पहले डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। Maruti Dzire के मैनुअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर का माइलजे मिलता है, वहीं AMT ट्रांसमिशन का माइलेज 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति बलेनो/टोयोटा ग्लैंजा
ये दोनों कारें एक ही हैं, बस अलग-अलग नामों से बिकती हैं। दोनों कारों में 80 एचपी की पावर और 113 एनएम के टॉर्क वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस है। इसका माइलेज 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर है। ये दोनों कारें 83hp पावर वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भी आती हैं, जिसमें मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, वहीं CVT ट्रांसमिशन के साथ 19.56 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti Baleno के माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की कीमत 7.33 लाख से 7.90 लाख रुपये के बीच है। वहीं Toyota Glanza की कीमत 7.22 लाख रुपये है।
Renault Kwid
तीन लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली एंट्री लेवल हैचबैक Renault Kwid (रेनो क्विड) कार दो इंजन के विकल्प के साथ आती है, 54 एचपी पावर वाले 0.8-लीटर और 68 एचपी पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। लेकिन इसका 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति की खूबी है कि वह ज्यादा माइलेज देने वाली कारें बनाती है। हालांकि बीएस6 इंजन आने के बाद में माइलेज में मामूली से कमी आई है। Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की कीमत 2.98 लाख रुपये से शुरू होती है।
वहीं मारुति की बाकी कारें जैसे स्विफ्ट, एस-प्रेसो, वैगनआर, सिलेरियो भी 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती हैं।