सब्सक्राइब करें

नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो कर लें थोड़ा इंतजार, आ रही हैं ये 7 शानदार एसयूवी, कीमत साढ़े पांच लाख से शुरू

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Jan 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Upcoming SUV in India 2021: Planning to buy a new SUV, 7 luxurious SUV will be launched soon
Haval suv auto expo 2020 - फोटो : PTI (File Photo)

पिछले साल लॉन्च हुई आखिरी एसयूवी निसान मैगनाइट थी, वहीं रेनो भी उसी इंजन के साथ इस साल अपनी एसयूवी लेकर आने वाली है। हर कार कंपनी इन दिनों एसयूवी सेगमेंट पर फोकस कर रही है, जिसे देख कर लगता है कि आने वाले सालों में केवल हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट ही रह जाएगा, सेडान कारें गिनी चुनी रह जाएंगी। बहरहाल आने वाले समय में एसयूवी सेगमेंट में कई नए लॉन्च होने वाले हैं, जिनकी कीमत 5.50 लाख से 15 लाख रुपये के बीच होगी।

Trending Videos
Upcoming SUV in India 2021: Planning to buy a new SUV, 7 luxurious SUV will be launched soon
Renault Kiger - फोटो : Renault

रेनो काइगर

अनुमानित कीमत- 5.50 लाख से 9.50 लाख रुपये
लॉन्चिंग- अप्रैल 2021

फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनो अपनी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में 28 जनवरी को पेश कर सकती है। कंपनी पहले ही इसके कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा चुकी है, और दावा कर रही है कि पइसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल 80 फीसदी मिलता-जुलता होगा। काइगर को CMF-A+ मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसमें निसान मैगनाइट का 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो 72 बीएचपी की पावर देगा, जबकि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 99 बीएचपी की पावर देगा। यह 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी के साथ आएगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV500 से होगा। नई कार को रेनो के नए प्लेटफॉर्म CMF-A+ पर बनाया गया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.50 लाख से 9.50 लाख रुपये रखी जा सकती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming SUV in India 2021: Planning to buy a new SUV, 7 luxurious SUV will be launched soon
Volkswagen Taigun  - फोटो : Volkswagen

फॉक्सवैगन टायगुन

अनुमानित कीमत- 10 लाख से 15 लाख रुपये
लॉन्चिंग- पहली छमाही 2021

नई Volkswagen Taigun का सीधा मुकाबला Nissan Kicks, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी एसयूवी से होगा। कंपनी ने इसे 2020 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था, उम्मीद जताई जा रही है इसे 2021 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। Volkswagen Taigun सिर्फ पेट्रोल मॉडल में बाजार में आएगी। इस नई कार में ग्राहकों को दो इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें नया 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज और 1.5-लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन शामिल हैं। टर्बो इंजन 115 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं 1.5 लीटर 4-सिलंडर इंजन 148 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा। Volkswagen Taigun लोकलाइज्ड MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

 

Upcoming SUV in India 2021: Planning to buy a new SUV, 7 luxurious SUV will be launched soon
Skoda Kushaq - फोटो : For Refernce Only

स्कोडा कुशाक

अनुमानित कीमत- 10 लाख से 15 लाख रुपये
लॉन्चिंग- 2021 दूसरी तिमाही

फॉक्सवैगन की चेक पाटर्नर कंपनी भी अपनी मिड साइज एसयूवी आने वाले महीने में लॉन्च करेगी। इसे स्कोडा विजन इन कंसेप्ट पर डिजाइन किया गया है। यह लोकलाइज्ड MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। 2020 ऑटो एक्सपो में भी इसका प्रीव्यू किया गया था। स्कोडा कामिक से इसका डिजाइन काफी मिलता-जुलता है, जिसे विदेश में ही बेचा जाता है। इसकी लंबाई 4.26 मीटर होगी और व्हीलबेस 2651 एमएम होगा। यह दो इंजन 1.0 लीटर 3 सिलंडर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर 4-सिलंडर टर्बो पेट्रोल में आएगी। कंपनी इसका सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। टायगुन की तरह इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा।

 

विज्ञापन
Upcoming SUV in India 2021: Planning to buy a new SUV, 7 luxurious SUV will be launched soon
MG ZS Petrol - फोटो : For Refernce Only

एमजी जेडएस पेट्रोल

अनुमानित कीमत- 11 लाख से 13 लाख रुपये
लॉन्चिंग- 2021 की पहली तिमाही

कंपनी आने वाले दो सालों में भारत में तीन नई एसयूवी लॉन्च करेगी। एमजी ने पिछले साल की शुरुआत में ZS पेट्रोल वर्जन को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। ZS EV पहले ही बाजार में उपलब्ध है। इसे दो इंजन 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर इंजन मिलेगा। 1.5 लीटर इंजन का इस्तेमाल हो सकता है, जो 104 बीएचपी की पावर और 141 एनएम का टॉर्क देगा, जबकि 1.0 लीटर टर्बो इंजन 109 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टॉर्क देगा। ट्रांसमिशन विकल्प की बात करें तो इसमें 6 MT और 6 DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। यह 5 सीटर एसयूवी के रूप में इंटरनेट तकनीक सुविधाओं के साथ पेश की जाएगी। MG ZS फेसलिफ्ट को यूके में लॉन्च किया जा चुका है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed