सब्सक्राइब करें

Aurus Senat: 'चलता-फिरता किला' कहलाने वाली कार, जिसका पीएम मोदी और पुतिन ने किया इस्तेमाल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 04:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के बाद एक ही वाहन में सवार थे। जानें रूस की लग्जरी बुलेटप्रूफ लिमोजिन ऑरस सेनाट के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
Pm Modi Travels in Vladimir Putin's Aurus Senat Luxury Armoured Limousine Know Details
Aurus Senat Limousine - फोटो : Aurus Motors
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद अपनी द्विपक्षीय बैठक की।  इसके लिए दोनों नेता एक ही वाहन में सवार थे। इस तस्वीर ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। दोनों की एक ही कार में बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। 


यह भी पढ़ें - E20 Petrol: सुप्रीम कोर्ट ने ई20 पेट्रोल पर रोक लगाने की याचिका खारिज की, सरकार की स्वच्छ ऊर्जा योजना को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी को इतर द्विपक्षीय वार्ता स्थल तक पहुंचने के लिए पुतिन ने अपनी ऑरस लिमोजीन में लिफ्ट की पेशकश की। इस दौरान करीब 45 मिनट तक कार में बैठकर गोपनीय बातचीत भी की। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल के लिए एक साथ यात्रा पर निकले। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।' 
 

दरअसल, ये कार पुतिन की प्रेजिडेंशियल Aurus Limousine थी, जिस पर चीन ने डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगाई थी। पीएम मोदी के लिए चीन ने अपनी ओर से लग्जरी कार उपलब्ध कराई थी। लेकिन पीएम मोदी ने पुतिन के प्रस्ताव को स्वीकार किया और दोनों नेताओं ने तियानजिन के रिट्ज-कार्लटन होटल तक का सफर साथ तय किया। यह कार रूस की पहली फुल साइज लग्जरी सेडान है। यहां हम आपको इस कार के बारे में बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें - E20: ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक
Trending Videos
Pm Modi Travels in Vladimir Putin's Aurus Senat Luxury Armoured Limousine Know Details
अरूस सीनेट लिमोजीन - फोटो : Aurus
ऑरस सेनाट: रूस की लग्जरी बुलेटप्रूफ लिमोजिन
ऑरस सेनाट (Aurus Senat) रूस की एक लग्जरी और बख्तरबंद लिमोजिन है, जिसे अक्सर 'फोर्ट्रेस-ऑन-व्हील्स' यानी पहियों पर चलता किला कहा जाता है। इसे रूस की ऑटोमोबाइल कंपनी Aurus Motors (ऑरस मोटर्स) ने बनाया है, जो रूसी सरकारी रिसर्च इंस्टीट्यूट एनएएमआई, सोलर्स जेएससी और यूएई के तवाजुन होल्डिंग के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

यह भी पढ़ें - EV: मंत्री समूह का महंगी ईवी कारों पर 18% जीएसटी का प्रस्ताव, लेकिन केंद्र चाहता है छूट जारी रहे 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Modi Travels in Vladimir Putin's Aurus Senat Luxury Armoured Limousine Know Details
Aurus Senat Limousine - फोटो : Aurus Motors
राष्ट्रपति पुतिन की आधिकारिक कार
2018 में पेश की गई यह कार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आधिकारिक गाड़ी है। इसे "कोर्टेज" परियोजना के तहत विकसित किया गया था, जो रूस का अपना लग्जरी और सुरक्षा वाहनों का प्रोजेक्ट है। इसकी डिजाइन सोवियत दौर की ZIS-110 लिमोजिन से प्रेरित है।

ऑरस सेनाट को 2013 में बनाना शुरू किया गया और इसका उत्पादन 2021 में येलाबुगा (Sollers JSC फैक्ट्री) से शुरू हुआ। इसे पहली बार 2018 में पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह में दिखाया गया था। इसके बाद इसने जर्मन कार Mercedes-Benz S 600 Guard Pullman (मर्सिडीज-बेंज एस 600 गार्ड पुलमैन) की जगह रूस की राष्ट्रपति कार के रूप में ले ली।

यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी की YU7 एसयूवी ने 2.4 लाख बुकिंग से मचाई धूम, टेस्ला मॉडल Y को चुनौती 
Pm Modi Travels in Vladimir Putin's Aurus Senat Luxury Armoured Limousine Know Details
Aurus Senat Limousine - फोटो : Aurus Motors
राजनयिक उपहार भी बनी
यह कार सिर्फ रूस में ही नहीं, बल्कि कूटनीतिक संबंधों में भी इस्तेमाल होती है। 2024 में रूस ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को भी एक ऑरस सेनाट तोहफे में दी थी।

आम लोगों के लिए भी उपलब्ध
राष्ट्रपति के इस्तेमाल के अलावा, इसका एक सिविलियन वर्जन भी बनाया गया है। इसकी हर साल सिर्फ 120 यूनिट्स तैयार होती हैं और इसकी कीमत करीब 18 मिलियन रूबल (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) है। आने वाले समय में कंपनी इसके एसयूवी और वैन वर्जन भी लॉन्च करेगी और फेसलिफ्ट मॉडल भी बाजार में लाने की तैयारी है।

 
विज्ञापन
Pm Modi Travels in Vladimir Putin's Aurus Senat Luxury Armoured Limousine Know Details
Aurus Senat Limousine - फोटो : Aurus Motors
ऑरस सेनाट की खासियतें

दमदार इंजन और पावर
इस लग्जरी लिमोजिन में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन और हाइब्रिड सिस्टम है। यह लगभग 598 hp और 880 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक सिर्फ 9 सेकंड में पहुंच जाती है।

यह भी पढ़ें - Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed