सब्सक्राइब करें

Petrol Pumps: पेट्रोल पंप पर जरा सी लापरवाही से हो सकती है बड़ी धोखाधड़ी, काम आएंगे ये प्वाइंट्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
protect ourselves from petrol pumps fraud know important tips
Petrol Pumps - फोटो : FREEPIK

आपके पास वाहन है तो आप गाड़ी में फ्यूल भरवाने के लिए अक्सर पेट्रोल पंप पर जाते होंगे। ऐसे में आपको पता है कि जरा सी गलती से आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। ज्यादातर लोग पेट्रोल पंप पर कुछ चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में वो फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं। फ्यूल स्टेशन पर बस आपको कुछ बातों पर गौर करना है, इसके बाद आपके साथ कोई धोखाधड़ी नहीं होगी। 

Trending Videos

शून्य पर रखें नजर

protect ourselves from petrol pumps fraud know important tips
Petrol Pumps - फोटो : FREEPIK

फ्यूल स्टेशन पर अगर धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो डिस्पेंसर मीटर पर मौजूद शून्य पर नजर रखें। अगर फ्यूल भरवाने से पहले डिस्पेंसर पर जीरो नहीं है तो फिर पेट्रोल की मात्रा में कमी हो सकती है और आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में वाहन में ईंधन भरवाने से पहले डिस्पेंसर मीटर को जीरो पर सेट करने को कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई गुणवत्ता का पेट्रोल

protect ourselves from petrol pumps fraud know important tips
Petrol Pumps - फोटो : FREEPIK

ईंधन भरवाने के लिए जब भी वाहन के साथ पेट्रोल पंप पर जाए तो इस बात का ध्यान रखें कि फ्यूल स्टेशन का कर्मचारी ऊंच ऑक्टेन वाला ईंधन न भर दें। दरअसल, पेट्रोल पंप पर काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है और स्टेशन का कर्मचारी खुद ही ऊंच गुणवत्ता वाला पेट्रोल कार में भर देता है। यह पेट्रोल डालने से कार को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, मगर इसकी कीमत साधारण पेट्रोल की तुलना में काफी अधिक होता है। 

पेट्रोल की मात्रा

protect ourselves from petrol pumps fraud know important tips
Petrol Pumps - फोटो : FREEPIK

अगर आपको लगता है कि फ्यूल स्टेशन पर भरा जाने वाला पेट्रोल सही मात्रा में नहीं है तो इसकी जांच हो सकती है। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप पर फ्यूल की मात्रा नापने के लिए एक खास कंटेनर होता है, उसमें पेट्रोल डालकर फ्यूल की सही मात्रा का पता चल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed