{"_id":"64bfd87d48f7940daa0353ca","slug":"renault-cars-in-india-renault-india-launches-two-initiatives-showroom-on-wheels-and-workshop-on-wheels-2023-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault: रेनो की कार खरीदने की बना रहे हैं योजना? तो अब आप शोरूम को बुला सकते हैं अपने घर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault: रेनो की कार खरीदने की बना रहे हैं योजना? तो अब आप शोरूम को बुला सकते हैं अपने घर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:43 PM IST
Renault India (रेनो इंडिया) ने सेल्स और सर्विस के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है जिसमें वह अपने शोरूम और सर्विस सुविधाओं का मोबाइल विस्तार ग्राहकों के दरवाजे तक पहुंचाएगी। 'रेनो एक्सपीरियंस डेज' अभियान के हिस्से के रूप में, यूरोपीय ब्रांड दो पहल शुरू कर रहा है - 'शोरूम ऑन व्हील्स' और 'वर्कशॉप ऑन व्हील्स'। कंपनी का यह राष्ट्रव्यापी अभियान 26 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 625 स्थानों को कवर करेगा।
Trending Videos
2 of 6
Renault Kiger
- फोटो : Renault
वाहन उद्योग जगत में पहली बार ऐसी कोई पहल हुई है। 'शोरूम ऑन व्हील्स' कार खरीदने के शोरूम के एक्सपीरियंस को सीधे ग्राहकों के दरवाजे तक ले जाएगी। यह उन्हें अपनी सुविधानुसार ब्रांड के लाइन-अप में लेटेस्ट वाहनों को खोजने और एक्सपीरियंस करने का मौका देगी। जबकि सेल्स कर्मी उनका मार्गदर्शन और मदद करेंगे। उन्हें ऑन-स्पॉट टेस्ट ड्राइव, बुकिंग और कार फाइनेंस ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मोबाइल शोरूम में ब्रांड के कार मॉडलों के इंटरैक्टिव डिस्प्ले होंगे। इससे ग्राहकों को एक बड़ा एक्सपीरियंस मिलेगा, जिससे उन्हें लेटेस्ट इनोवेशन, सेफ्टी फीचर्स और नए जमाने की टेक्नोलॉजी के बारे में पता चलेगा। साथ-साथ वे अपनी पसंदीदा मॉडलों की टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे।
4 of 6
Renault Kwid MY22
- फोटो : Renault
'वर्कशॉप ऑन व्हील्स' पहल का मकसद कार ओनरशिप के एक्सपीरियंस को आसान बनाना है। यह ग्राहकों के दरवाजे पर रेनो वाहनों का रखरखाव और सर्विसिंग देगा। मोबाइल वर्कशॉप लेटेस्ट इक्यूपमेंट्स से लैस होगी और इसमें कुशल तकनीशियन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Renault Triber Limited Edition
- फोटो : Renault
यह पहल देश भर में पहले से मौजूद 530 रेनो टचप्वाइंट को और मजबूत बनाएगा। रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (सेल्स मार्केटिंग) सुधीर मल्होत्रा ने कहा, "हमारा लक्ष्य बाधाओं को तोड़ना और देश के हर कोने में ग्राहकों तक पहुंचना है, जिससे भारत के लोगों के साथ हमारा संबंध मजबूत हो सके।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।