सब्सक्राइब करें

2024 Triumph Scrambler 900, Scrambler 1200: ट्रायम्फ ने वैश्विक स्तर पर पेश की दो बाइक, भारत में भी होगी लॉन्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Triumph Motorcycles unveils 2024 Triumph Scrambler 900, Scrambler 1200 globally India launch soon
Triumph Scrambler 900 in Cosmic Yellow - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने वैश्विक स्तर पर 2024 Scrambler 1200 (2024 स्क्रैम्बलर 1200) और Scrambler 900 (स्क्रैम्बलर 900) को पेश किया है। दोनों मोटरसाइकिलें अब नई कलर स्कीम में पेश की गई हैं। निर्माता ने मोटरसाइकिल के ओवरऑल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इंजन और अन्य मैकेनिकल कंपोनेंट्स भी वही हैं। दोनों मोटरसाइकिलों के इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में पहुंचने की उम्मीद है।


नए कलर ऑप्शन
स्क्रैम्बलर 900 को अब दो नई कलर स्कीम मिलती हैं। इसमें कॉस्मिक येलो और ग्रेफाइट कलर शामिल हैं। दोनों जेट ब्लैक मडगार्ड, फ्रेम काउल और रियर पैनल के साथ आते हैं। इन रंगों के साथ मैट खाकी और जेट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Trending Videos
Triumph Motorcycles unveils 2024 Triumph Scrambler 900, Scrambler 1200 globally India launch soon
Triumph Scrambler 1200 in Matt Sandstorm - फोटो : Triumph Motorcycles
स्क्रैम्बलर 1200
स्क्रैम्बलर 1200 में सिर्फ एक नया कलर ऑप्शन मिलता है, जो मैट सैंडस्टॉर्म है। यह सैफायर ब्लैक, मैट खाकी और मैट जेट ब्लैक के साथ बिक्री पर उपलब्ध होगा। फ्यूल टैंक, हेडलाइट बाउल और साइड पैनल पर जेट ब्लैक कलर की स्ट्राइप दी गई है। बेंच सीट भूरे रंग में तैयार की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triumph Motorcycles unveils 2024 Triumph Scrambler 900, Scrambler 1200 globally India launch soon
Triumph Scrambler 900 - फोटो : Triumph Motorcycles
स्क्रैम्बलर 900 का इंजन
स्क्रैम्बलर 900 270-डिग्री क्रैंक के साथ 900 सीसी, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आता रहेगा। यह 7,250 आरपीएम पर 64.1 बीएचपी और 3,250 आरपीएम पर 80 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स 5-स्पीड यूनिट है।
Triumph Motorcycles unveils 2024 Triumph Scrambler 900, Scrambler 1200 globally India launch soon
Triumph Scrambler 1200 - फोटो : Youtube
स्क्रैम्बलर 1200 का इंजन
स्क्रैम्बलर 1200 में लिक्विड कूलिंग और 270-डिग्री क्रैंक के साथ 1200 सीसी, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह 7,250 आरपीएम पर 88.7 बीएचपी और 4,500 आरपीएम पर 110 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
Triumph Motorcycles unveils 2024 Triumph Scrambler 900, Scrambler 1200 globally India launch soon
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
ट्रायम्फ स्पीड 400
अभी हाल ही में, ब्रांड ने भारतीय बाजार में Triumph Speed 400 (ट्रायम्फ स्पीड 400) लॉन्च किया है। अगस्त के पहले सप्ताह से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। स्क्रैम्बलर 400X भी अक्टूबर 2023 में आएगा। जो स्पीड 400 के साथ अपनी स्पेसिफिकेशंस साझा करता है। लेकिन इसमें थोड़ा अलग बॉडीवर्क और मैकेनिकल कंपोनेंट्स मिलते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed