सब्सक्राइब करें

Car Tips: कार के पुराने लुक से हो गए हैं परेशान? इन बजट टिप्स से एकदम नई जैसी हो जाएगी गाड़ी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 15 Sep 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
revamp your car on budget tips for fresh look know details
Car Tips - फोटो : Adobe Stock

भारतीय कार बाजार के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो कारों की बिक्री में गिरावट देखी गई है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कारों की मांग बहुत ज्यादा कम हो गई है। मगर इसके पीछे लोगों के पास पूंजी की कमी होना एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आप किसी नई कार को लेने की सोच रहे हैं, मगर फिलहाल बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कम बजट में ही अपनी पुरानी कार को नए जैसा बनाया जा सकता है। कुछ चीजों का ध्यान रखकर कार का लुक पूरी तरह से बदला जा सकता है। 

Trending Videos

कार सीट्स कवर्स

revamp your car on budget tips for fresh look know details
Car Tips - फोटो : Adobe Stock

कार के अंदर सबसे पहले ध्यान गाड़ी की सीट्स पर जाता है। ऐसे में पुरानी कार की सीट के कवर को बदलना चाहिए। ऐसा करने के बाद कार का इंटीरियर लुक बदल जाएगा। अपनी सीट्स और बजट के हिसाब से सीट्स कवर्स का चुनाव किया जा सकता है। कार बाजार में कई सारे विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें लगाने के बाद सीट का लुक और बेहतर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोर मैट

revamp your car on budget tips for fresh look know details
Car Tips - फोटो : Adobe Stock

कार का फ्लोर मैट बहुत कम समय में गंदा हो जाता है। बरसात के दौरान कार के फ्लोर मैट पर कई तरह की गंदगी आ जाती है। ऐसे में पुरानी कार के फ्लोर मैट को बदलकर कार के अंदर का लुक बेहतर किया जा सकता है।हालांकि, ऐसा करने से पहले आपको कोशिश करनी चाहिए कि फ्लोर मैट को एक बार फिर से इस्तेमाल करें, अगर ऐसा संभव न हो तो फिर नया फ्लोर मैट ले सकते हैं। बाजार में इसके कई विकल्प मिल जाएंगे।

केबिन लाइट्स

revamp your car on budget tips for fresh look know details
Car Tips - फोटो : Adobe Stock

कार केबिन लाइट्स को गाड़ी के अंदर लगाकर गाड़ी के लुक को बेहतर बनाया जा सकता है। केबिन लाइट्स लगाने से ड्राइविंग करने का मजा भी बढ़ जाता है। कार ऑफ्टरमार्केट में केबिन लाइट्स के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

विज्ञापन

अलॉय व्हील्स

revamp your car on budget tips for fresh look know details
Car Tips - फोटो : Adobe Stock

अगर कार में स्टील व्हील लगे हुए हैं तो इनकी जगह पर अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। कार में अलॉय व्हील्स लगाने से गाड़ी का लुक काफी ज्यादा आकर्षित हो जाता है। कार बाजार में अलॉय व्हील्स के कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। अलॉय व्हील्स में काफी बढ़िया डिजाइन आते हैं, जिसकी वजह से कार को काफी शानदार लुक मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed