सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Electric Bike: आ रही है रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कब होगी लॉन्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Electric Bike Launch Date in India Electric Vehicles in India
For Reference Only - फोटो : Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर चेन्नई स्थित निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 350cc, 450cc और 650cc बाइक सेगमेंट में कई नए मॉडल लाने की योजना पर काम कर रही है। इतना ही नहीं कंपनी अगले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री करनेवाली है। अपने आगामी नए मॉडलों के साथ, रॉयल एनफील्ड चेन्नई, तमिलनाडु के बाहरी इलाके में चेय्यार में एक नया मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने पहले ही उस इलाके में 60 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 1,500 करोड़ रुपये के बीच तक का भारी निवेश करेगी। निवेश की राशि अंतिम उत्पादन क्षमता पर निर्भर करेगी।
Trending Videos
Royal Enfield Electric Bike Launch Date in India Electric Vehicles in India
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड का तमिलनाडु का यह प्लांट नई सुपर मीटियोर 650, अपडेटेड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 सहित ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) बाइक के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में काम करेगा। रॉयल एनफील्ड के मौजूदा ऑरगडम और वल्लम वडगल स्थित प्लांट सालाना आधार पर 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा का उत्पादन करते हैं और दोनों प्लांट अगले कुछ वर्षों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काफी होंगे। पहली रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को वल्लम वडगल प्लांट के भीतर एक डेडिकेटेड सेटअप में तैयार किए जाने की उम्मीद है। इसका प्रोटोटाइप इस वित्तीय वर्ष में आने की संभावना है और बाजार में 2024 में लॉन्च होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Electric Bike Launch Date in India Electric Vehicles in India
For Reference Only - फोटो : Royal Enfield
नई रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक बिल्कुल नए एल प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी जिसे रॉयल एनफील्ड और स्टार्क फ्यूचर एसएल (स्पेन स्थित ईवी दोपहिया निर्माता) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं, रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी आयशर मोटर्स ने 2022 के आखिर में स्टार्क फ्यूचर एसएल में एक रणनीतिक निवेश किया था। इस लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप के तहत, दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक, मैन्युफेक्चरिंग और टेक्निकल लाइसेंसिंग के लिए सहयोगात्मक रूप से रिसर्च एंड डेवलपमेंट करेंगी। 
Royal Enfield Electric Bike Launch Date in India Electric Vehicles in India
For Reference Only - फोटो : Royal Enfield
अभी तक, आगामी रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक के डिटेल्स का बहुत कम खुलासा हुआ है। हालांकि, इसकी हाई परफॉर्मेंस देने वाली 96V सिस्टम के साथ आने की जानकारी है। इसका नया 'एल' प्लेटफॉर्म कई बॉडी स्टाइल के अनुकूल होगा जिसे एल1ए, एल1बी और एल1सी के रूप में बांटा जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed