सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 जल्द ही होगी लॉन्च, आया आधिकारिक टीजर, देखें वीडियो

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 450 official teaser released Know Specs Features Expected Price
Royal Enfield Himalayan 450 Teaser - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित Himalayan 450 (हिमालयन 450) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। निर्माता ने मोटरसाइकिल का एक आधिकारिक टीजर जारी किया है जिसमें इसे कुछ मुश्किल बर्फीले इलाकों में चलते हुए देखा जा सकता है। हिमालयन 450 रॉयल एनफील्ड के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्पादों में से एक है और यह हिमालयन बाइक के मौजूदा मॉडल से ऊपर पोजिशन किया जाएगा, जो 411 सीसी इंजन के साथ आता है।

Trending Videos
Royal Enfield Himalayan 450 official teaser released Know Specs Features Expected Price
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Himalayan 411 (हिमालयन 411) की बात करें तो कमियों के बावजूद यह बेहद सफल रही है। इस समय इस मोटरसाइकिल की जिन दो सबसे बड़ी समस्याओं का जिक्र किया जाता है, वे हैं इसका वजन और कम पावर वाला इंजन। इससे निपटने के लिए नई मोटरसाइकिल में नया 450 सीसी इंजन लगाया जाएगा। यह अभी भी सिंगल-सिलेंडर यूनिट है लेकिन लिक्विड-कूल्ड है। दरअसल, यह रॉयल एनफील्ड द्वारा बनाया गया पहला लिक्विड-कूल्ड इंजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 450 official teaser released Know Specs Features Expected Price
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
इंजन पावर और गियरबॉक्स
बाइक के पावर आउटपुट के आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन इसके लगभग 40-45 बीएचपी और 40 एनएम पीक टॉर्क होने की उम्मीद है। इंजन को लो और मिड-एंड ग्रंट के लिए ट्यून किया जाएगा ताकि यह इंजन पर किसी भी दबाव का सामना किए बिना घूम सके। इसके अलावा, ऑफ-रोडिंग के दौरान लो-एंड ग्रंट भी मदद करता है। उम्मीद है कि नया इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा।

हिमालयन 411 का इंजन
तुलना करने पर, मौजूदा पीढ़ी का हिमालयन अपने ऑयल-कूल्ड 411 सीसी, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन से लगभग 25 बीएचपी का पावर और 32 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
Royal Enfield Himalayan 450 official teaser released Know Specs Features Expected Price
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
लुक और डिजाइन
हिमालयन 411 फॉर्म डिजाइन लैंग्वेज के बजाय अपने फंक्शन के लिए जाना जाता है और यह हिमालयन 450 के लिए भी सही रहेगा। सामने एक बड़ी विंडस्क्रीन के साथ चोंच जैसा फ्रंट गार्ड है। गिरने की स्थिति में मोटरसाइकिल को कुछ हद तक बचाने के लिए एक एक्सटर्नल केज (बाहरी पिंजरा) भी है। केज पर 'रॉयल एनफील्ड' बैजिंग भी है और उम्मीद है कि राइडर मौजूदा हिमालयन की तरह ही इस पर जेरी कैन लगा सकेंगे।
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 450 official teaser released Know Specs Features Expected Price
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
हिमालयन 450 में फ्रंट में अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। ब्रेकिंग सेटअप में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक होंगे। उम्मीद है कि ऑफर में स्विचेबल एबीएस भी होगा। इसमें एक गोलाकार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा जो एक नई यूनिट होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed