{"_id":"63805a92ebd8a87ee25c933c","slug":"royal-enfield-himalayan-launched-with-new-colour-options-know-price-specs-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Himalayan: रॉयल एनफील्ड हिमालयन नए रंगों में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Himalayan: रॉयल एनफील्ड हिमालयन नए रंगों में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Fri, 25 Nov 2022 12:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने Himalayan (हिमालयन) के तीन बॉडीपेंट ऑप्शंस के साथ पेश किया है और साथ ही कई अपडेट्स भी किए हैं। इस एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल को अब मौजूदा ग्रेवेल ग्रे, पाइन ग्रीन और ग्रेनाइट ब्लैक के अलावा ग्लेशियर ब्लू, स्लीट ब्लैक और ड्यून ब्राउन रंगों के साथ उतारा गया है। राइडर मेनिया 2022 में शोकेस की गई हिमालयन में ग्रिल और साइड पैनल पर उभरा हुआ लोगो और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी होगा।
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
कितनी है कीमत
24 नवंबर से नई हिमालयन भारत में सभी रॉयल एनफील्ड स्टोर्स पर बुकिंग और टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने नई Royal Enfield Himalayan की चेन्नई में 2,15,900 एक्स-शोरूम कीमत तय की है।
Royal Enfield Himalayan के ड्यून ब्राउन कलर ऑप्शन की दिल्ली में कीमत 2,22,400 रुपये रखी गई है, जबकि स्लीट ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू की कीमत 2,23,900 रुपये है। सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।

क्या है नए रंगों के मायने
रॉयल एनफील्ड के मुताबिक, हिमालयन के तीन नए कलर ऑप्शन हिमालय के इलाके, विशालता और भव्यता से प्रेरित हैं। ग्लेशियर ब्लू कलर ग्लेशियल झीलों से प्रेरित है, जबकि ड्यून ब्राउन नुब्रा घाटी, लद्दाख में स्थित हंडर के हिमालयी रेगिस्तान का प्रतिनिधित्व करता है। स्लीट पैटर्न वापस आ गया है लेकिन स्लीट ब्लैक नामक एक नए वर्जन के साथ।

चूंकि यह पहली बार 2016 में पेश किया गया था, हिमालयन ने एक दमदार एडवेंचर मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे उत्साही बाइकर्स और सवारों के बीच एक बहुत मजबूत मौजूदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी गोविंदराजन ने नए कलर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पहाड़ों में सवारी करने और कुछ सबसे कठिन इलाकों को पार करने के अनुभव के साथ विकसित किया गया है। हिमालयन ने दुनिया भर के सवारों के लिए एक सिंपल और वर्सटाइल, कहीं भी जाने वाली मोटरसाइकिल के रूप में एडवेंचर टूरिंग का एक नया सेगमेंट तैयार करने का दावा किया है।