{"_id":"635f9df0dd52c064f644e786","slug":"royal-enfield-sales-september-2022-royal-enfield-motorcycles-models-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield: सबसे ज्यादा बिकने वाली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें, सितंबर में खूब बिके ये तीन मॉडल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield: सबसे ज्यादा बिकने वाली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें, सितंबर में खूब बिके ये तीन मॉडल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की मोटरसाइकिल के दीवानों की भारत में कमी नहीं है। और 650cc ट्विन्स - Interceptor और GT की लॉन्च के साथ ब्रांड विश्व स्तर पर लोकप्रिय हो गया है। हालांकि, भारत में 350cc सेगमेंट सबसे लोकप्रिय है, जिसमें Classic (क्लासिक), Meteor (मीटियोर) और हाल ही में लॉन्च किया गया Hunter (हंटर) शामिल हैं। यहां हम आपको बात रहे हैं कि सितंबर के महीने में रॉयल एनफील्ड की टॉप-3 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलें कौन सी हैं। इसके साथ ही उनकी बिक्री संख्या और उनकी बिक्री में कितनी सालाना बढ़ोतरी हुई।
Trending Videos
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Meteor 350
सितंबर 2022 में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला रॉयल एनफील्ड मॉडल Meteor था। 350cc की इस क्रूजिंग मोटरसाइकिल में फॉर्वर्ड-सेट फुट पेग्स और आरामदायक सीटिंग मिलती है जो एक कंफर्टेबल राइडिंग प्रदान करता है। Royal Enfield Meteor नए J-Series इंजन द्वारा संचालित है और इसे इंजन को पाने वाली यह पहली 350cc मोटरसाइकिल थी।

सितंबर 2022 में, रॉयल एनफील्ड ने Meteor की 10,840 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 6,184 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिससे इसकी बिक्री में 75 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter
चेन्नई स्थित निर्माता के लिए दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल Royal Enfield Hunter (रॉयल एनफील्ड हंटर) रहा, जिसे कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया है। हंटर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल के किसी भी अन्य मॉडल से अलग है। क्योंकि यह सामान्य डिजाइन लैंग्वेज से अलग है और मॉडर्न लुक की पेशकश करता है। हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।

सितंबर 2022 में, रॉयल एनफील्ड ने हंटर की 17,118 यूनिट्स बेचीं, जो बाजार में एक नई मोटरसाइकिल के लिए काफी बढ़िया शुरुआत है।