सब्सक्राइब करें

Afeela 1: होंडा और सोनी ने मिलकर लॉन्च की अफीला 1 इलेक्ट्रिक कार, 483 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

होंडा और सोनी ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम) के तहत विकसित की जाने वाली पहली ईवी, Afeela 1 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। 

विज्ञापन
Sony and Honda Launches Afeela 1 Electric Car at CES 2025 Know Range Price Features Specifications Details
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela
Honda (होंडा) और Sony (सोनी) ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम) के तहत विकसित की जाने वाली पहली ईवी, Afeela 1 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। Afeela 1 को दो व्यापक वेरिएंट्स में 89,900 डॉलर (लगभग 77 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Afeela 1 के लिए बुकिंग विंडो सिर्फ कैलिफोर्निया के ग्राहकों के लिए खोली गई है। इसे 2026 से अमेरिका और जापान जैसे वैश्विक बाजारों में बेचा जाएगा।
Trending Videos
Sony and Honda Launches Afeela 1 Electric Car at CES 2025 Know Range Price Features Specifications Details
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela
मोटर, बैटरी और रेंज
ऐसा लगता है कि अफीला 1 उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिस पर होंडा 0 सीरीज की इलेक्ट्रिक कारें बनी हैं। होंडा-सोनी के ईवी में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 482 बीएचपी का आउटपुट देती है। अफीला 1 में 91kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है जो एक बार चार्ज करने पर 483 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा करता है। बैटरी 150kW तक के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। होंडा और सोनी ने कहा कि ईवी टेस्ला के सुपरचार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल करके भी रिचार्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sony and Honda Launches Afeela 1 Electric Car at CES 2025 Know Range Price Features Specifications Details
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela
कैसे हैं फीचर्स
अफीला 1 में सोनी द्वारा विशेष रूप से इलेक्ट्रिक कार के लिए विकसित तकनीकी फीचर्स से भरी हुई हैं। ईवी में कैमरे, LiDAR, रडार और अल्ट्रासोनिक सेंसर लगे हैं जो आसपास के वातावरण से डेटा इक्टठा करते हैं। ताकि ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव प्रदान किया जा सके।  यह इलेक्ट्रिक कार के चारों ओर लगाए गए 40 सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल करके एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस है। ईवी में ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक भी है। इसमें 3D मोशन मैनेजमेंट सिस्टम भी है।
 
Sony and Honda Launches Afeela 1 Electric Car at CES 2025 Know Range Price Features Specifications Details
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela
क्या है साइज
अफीला 1 इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4,915 मिमी, ऊंचाई 1,460 मिमी है और इसका व्हीलबेस 3,018 मिमी है। यह ईवी 21 इंच के अलॉय व्हील्स के सेट पर खड़ी है। सोनी होंडा मोबिलिटी के चेयरपर्सन और सीईओ यासुहिदे मिजुनो ने कहा, "अफीला 1 को एक दोस्त कहा जा सकता है, जो एडवांस्ड सॉफ्टवेयर को सावधानीपूर्वक रिफाइंड हार्डवेयर के साथ जोड़ता है। हम एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करके अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।"
विज्ञापन
Sony and Honda Launches Afeela 1 Electric Car at CES 2025 Know Range Price Features Specifications Details
Afeela 1 Electric Car - फोटो : Afeela
एआई-आधारित पर्सनल असिस्टेंट
ईवी में एआई-आधारित अफीला पर्सनल असिस्टेंट भी दिया गया है। यह वॉयस कमांड फीचर है, जो कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के जरिए कार के अंदर विभिन्न फंक्शन को कंट्रोल करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed